{"_id":"5751b7ac4f1c1b436610a3c8","slug":"power-cut-electricity-nigam-electricity-crisis-chandigarh-electricity-crisis-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए कट लगा रहा बिजली विभाग, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए कट लगा रहा बिजली विभाग, लोगों में रोष
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान बढ़ने के साथ ही अघोषित बिजली के कट भी बढ़ गए हैं। अघोषित कट लगने का बड़ा कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड होना है। पिछले दो दिन से हालात बिगड़ गए हैं।
इस समय सेक्टर-1, 39, 18, 17, 52 के 55 केवी के बिजली के ट्रांसफार्मर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक ओवरलोड हो रहा है। बिजली विभाग के जूनियर स्तर के अधिकारियों ने भी विभाग को घोषित कट लगाने की सिफारिश की है। लेकिन विभाग इसके लिए तैयार नहीं है।
ओवरलोड होने का कारण यह भी है कि बिजली विभाग का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी कमजोर है। बिजली के कट लगने से पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। फॉसवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि घोषित कट की सूचना पहले से होने पर लोग तैयार आशान्वित रहते हैं कि निश्चित समय के बाद बिजली आ जाएगी।
कृष्णा मार्केट में शॉर्ट सर्किट
सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली गुल हो गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की एक गाड़ी भी पहुंची। लेकिन उससे पहले आग बुझ गई। शॉर्ट सर्किट से मार्केट में काफी धुआं उठा। मार्केट में बिजली रात 9 बजे तक गुल रही।