Ludhiana News: 'कांग्रेस ने 1947 में देश... 1984 में समाज को तोड़ा', भारत जोड़ो यात्रा से पहले लगे पोस्टर
पुलिस ने भी आनन फानन पोस्टरों को हटवाया और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस मामले में थाना कोतवाली के प्रभारी संजीव कपूर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के लुधियाना आगमन से पहले ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। लुधियाना में अज्ञात व्यक्ति ने जिला कांग्रेस भवन और उसके आसपास इलाके में यात्रा के विरोध में पोस्टर लगा दिए हैं। इस पर लिखा है कि कांग्रेस ने 1947 में देश तोड़ा और फिर 1984 में समाज को तोड़कर बेकसूर लोगों को मरवाया। पोस्टर लगाने से जहां जिला कांग्रेस बेखबर थी तो लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस भी वहां पहुंच गई। राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगने के बाद पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पूरे इलाके से पोस्टरों को हटवाया।
राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पहले ही एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। कांग्रेस ने भी भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा के संबंध में सरकार को पहले ही लिख चुकी है और सरकार ने भी सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी आनन फानन पोस्टरों को हटवाया और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस मामले में थाना कोतवाली के प्रभारी संजीव कपूर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू हो चुकी है।
क्या कहते हैं जिला कांग्रेस प्रधान
जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि पूरी जिला कांग्रेस गुरुवार को होने वाले समारोह की तैयारियों में लगी हैं। अज्ञात व्यक्ति ने पोस्टरों को लगवाया है। यह बेहद गलत है। राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के लिए पैदल भ्रमण पर निकले हैं। वह प्यार का संदेश दे रहे हैं। संजय तलवाड़ ने कहा कि पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत दी जाएगी।