फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Postal Vote System for City Voters

शहर से बाहर होने पर भी यूं दे पाएंगे वोट

Sat, 05 Apr 2014 12:46 PM IST
अरविंद वाजपेयी/ अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद वाजपेयी/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
Postal Vote System for City Voters
आप अगर सिटी में नहीं हैं तो आपको वोटिंग के लिए यहां आने की आवश्यकता नहीं। आप अपना कीमती वोट पोस्टल वोटिंग के माध्यम से भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन


चाहे चुनाव किसी भी प्रदेश के हों, यदि आपका वोट वहां है तो आप चुनाव आयोग की साइट पर जाकर पोस्टल वोटिंग का विकल्प ले सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट से फार्म ए डाउनलोड किया जा सकता है।
 
चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कुल छह हजार पोस्टल बैलेट इश्यू किए गए हैं। चंडीगढ़ के डीसी मोहम्मद शाइन ने कहा कि छह हजार पोस्टल बैलेट में से तीन हजार पोस्टल बैलेट फौजियों के लिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वोटर जागरूकता अभियान के माध्यम से यह संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे पहले पिछले साल पंद्रह सौ पोस्टल बैलेट इश्यू किए गए थे।

चंडीगढ़ के सीआईआई में आयोजित सेशन में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में चालीस फीसदी युवाओं का वोट है। उन्होंने समझाया कि यदि पचास वोट पड़ते हैं और चारों प्रत्याशियों को एकसमान वोट मिलते हैं और उसमें से किसी एक को 13 वोट मिल जाएंगे तो वह जीत जाएगा। ऐसी स्थिति में जिसने 13 वोट पाएं हैं वह 87 फीसदी को रिप्रेजेंट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति इसी वजह से होगी कि सिर्फ पचास फीसदी लोगों ने वोटिंग की। इस मौके पर सीआईआई के पूर्व चेयरमैन मनमोहन सिंह, सीआईआई यंग इंडियंस के चेयरमैन जयप्रकाश हश्रजानी और सीआईआई के चेयरमैन दर्पण कपूर मौजूद रहे।


ये है प्रक्रिया
पोस्टल बैलट के लिए आवेदन करना जरूरी है। जरूरी यह है कि आप सरकारी कर्मचारी हों या फिर फौजी। इनको रिटर्निंग आफिसर की ओर से पोस्टल बैलट भेजा जाएगा। एक सर्विस वोटर की पत्नी भी उसके संग सर्विस वोटर कही जाएगी और अपना वोट डाल सकती है। इसके लिए फार्म दो या दो ए लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed