फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Post removed in case of SSP Chahal threatened by Lawrence gang

लॉरेंस गैंग से एसएसपी को धमकी मिलने के मामले में हटाई पोस्ट

Wed, 31 Mar 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Post removed in case of SSP Chahal threatened by Lawrence gang
चंडीगढ़। फेसबुक के जरिए खुलेआम एसएसपी कुलदीप चहल को धमकी देने वाले शूटर मनी की पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई है। जांच में पता चला है कि यह फेसबुक अकाउंट अबोहर से चलाया जा रहा था। माना जा रहा है कि पुलिस का शिकंजा कसता देख शख्स ने खुद ही पोस्ट को हटा लिया। साइबर सेल ने फेसबुक को मेल भेजकर आईडी बंद करने व आरोपी की पहचान बताने को कहा है।
विज्ञापन

लॉरेंस गैंग के श्ूाटर मनी ने फेसबुक पर एसएसपी को धमकी दी थी कि चंडीगढ़ में पेशी पर लाने के दौरान यदि लॉरेंस को कुछ हुआ तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। यह पोस्ट सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहली बार किसी एसएसपी को सीधे धमकी दी गई थी। पूरा अमला हरकत में आ गया। फेसबुक अकाउंट चलाने वाले की पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि यह अबोहर से चलाया जा रहा था। हालांकि सोमवार को ही यह पोस्ट हटा भी दी गई। साइबर सेल का कहना है कि आईडी चलाने वाले की पहचान के लिए फेसबुक से भी मदद ली जा रही है। उसे जल्द सलाखों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

मई 2020 को शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर गोलियां बरसाने समेत फिरौती के दो केसों में गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई का नाम सामने आया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसका प्रोडक्शन रिमांड मांगा था। इससे बचने के लिए लॉरेंस ने अदालत की शरण ले ली थी। आशंका जताई थी कि जैसे यूपी की कानपुर पुलिस ने विकास दुबे को फर्जी मुठभेड़ में मार दिया, वैसे ही चंडीगढ़ पुलिस उसकी हत्या कर सकती है। इसी सिलसिले में यह धमकी एसएसपी चहल को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नहीं मनी पर कोई केस
चंडीगढ़ पुलिस मनी शूटर का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनी का चंडीगढ़ में कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। हालांकि उसके नाम से चल रहे इस फेसबुक अकाउंट पर लॉरेंस बिश्नोई समेत कई अन्य गैंगस्टर की कई पोस्ट डाली गई हैं। सिर्फ एसएसपी को दी गई धमकी की पोस्ट ही हटाई गई है, बाकी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed