{"_id":"5de135638ebc3e54a75cc180","slug":"post-of-head-master-vacant-in-many-high-schools-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हाई स्कूलों का बुरा हाल, 1000 से ज्यादा विद्यालयों में नहीं हैं हेडमास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हाई स्कूलों का बुरा हाल, 1000 से ज्यादा विद्यालयों में नहीं हैं हेडमास्टर
Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के एक हजार से अधिक हाई स्कूल बिना मुख्याध्यापक के चल रहे हैं। लंबे समय से इन स्कूलों में मुख्याध्यापक का पद खाली पड़े हुए हैं। अन्य मुख्याध्यापकों या सबसे वरिष्ठ शिक्षक को अतिरिक्त कार्यभार देकर काम चलाया जा रहा है। जिससे स्कूलों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। प्रदेश में लगभग 1800 हाईस्कूल हैं, जिनमें से लगभग पांच सौ में ही मुख्याध्यापक कार्यरत हैं। बाकि स्कूलों में मुख्याध्यापक के सेवानिवृत्त होने के बाद पद को भरा नहीं गया है।
विज्ञापन
पद भरने में दिक्कत मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को बीते पांच साल से पदोन्नत न करने पर आ रही है। अगर मौलिक मुख्याध्यापकों की पदोन्नति समय-समय पर होती रहती तो इतने स्कूलों में मुख्याध्यापक के पद खाली नहीं होते। एलिमेंट्री स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मलिक ने बताया कि 2014 के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल हेडमास्टर के पद पर कोई पदोन्नति नहीं की।
विज्ञापन
इससे अनेक हाईस्कूल बिना हेडमास्टरों के चल रहे हैं। जिस विद्यालय में मुखिया ही नहीं होगा उसकी व्यवस्था कैसी होगी। मलिक ने सरकार व स्कूल शिक्षा विभाग से यह मांग की है कि मौलिक मुख्याध्यापकों की वरिष्ठता सूची को दुरुस्त कर उन्हें हाईस्कूल हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया जाए। उन्होंने दूर-दराज जिलों में कार्यरत एलिमेंट्री स्कूल हेडमास्टरों को उनके गृह जिलों में स्थानांतरित करने की मांग भी की है। साथ ही मिडिल स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और कंप्यूटर व प्रिंटर मुहैया करवाने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन