{"_id":"642f277a345fc4441502bbc5","slug":"possibility-of-calling-sarbat-khalsa-on-baisakhi-ended-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: काम नहीं आई अमृतपाल की अपील, सरबत खालसा बुलाने की संभावना खत्म, गुरमति कार्यक्रम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: काम नहीं आई अमृतपाल की अपील, सरबत खालसा बुलाने की संभावना खत्म, गुरमति कार्यक्रम का एलान
Fri, 07 Apr 2023 01:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:43 AM IST
सार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से दो अलग-अलग वीडियो जारी कर बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की अपील की थी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के निजी सहायक ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में बैसाखी के दिन 12 से 15 अप्रैल तक गुरमति समारोह का आयोजन किया है।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में 12 से 15 अप्रैल तक खालसा सजना दिवस और बैसाखी को समर्पित गुरमति कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा वैशाखी को समर्पित गुरमति कार्यक्रम की घोषणा के बाद यह लगभग तय हो गया है कि सरबत खालसा बुलाने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से दो अलग-अलग वीडियो जारी कर बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की अपील की थी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के निजी सहायक ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में बैसाखी के दिन 12 से 15 अप्रैल तक गुरमति समारोह का आयोजन किया है।
विज्ञापन
उधर, सिख संगठन दल खालसा भी सरबत खालसा बुलाने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि 2015 के सरबत खालसा के दौरान पंथ में पड़ा बंटवारा अभी खत्म नहीं हुआ है। नया सरबत खालसा बुला कर विवाद और बढे़गा। कुछ दिन पहले अमर उजाला ने भी खुलासा किया था कि अमृतपाल के कहने पर इस बार बैशाखी पर श्री अकाल तख्त साहिब की सरबत खालसा बुलाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब के सूत्रों के अनुसार जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह कभी अमृतपाल के वीडियो के आधार पर उसके निजी मामले के मुद्दे पर सरबत खालसा नहीं बुलाएंगे और न ही इस संबंध में कोई फैसला लेंगे। पंथक सूत्रों के अनुसार जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल के सरबत खालसा बुलाने की अपील के बाद बहुत से बुद्धजीवियों से बातचीत की थी। किसी भी बुद्धजीवी, सिख चिंतक और विशेषज्ञ ने सरबत खालसा बुलाने की राय नहीं दी है। उधर, अकाली दल के नेताओं ने भी कहा है कि सरबत खालसा अमृतपाल के कहने पर नहीं बुलाया जाना चाहिए, क्योंकि अमृतपाल पंथक के बजाय निजी मुद्दे पर सरबत खालसा बुलाकर खुद अपने आप को सिख कौम का सबसे प्रमुख नेता घोषित करना चाहता है।