{"_id":"69e3f2aeca9952f568058f66","slug":"posing-as-md-he-robbed-rs-196-crore-by-sending-a-whatsapp-message-chandigarh-news-c-16-pkl1079-998598-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एमडी बनकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेज 1.96 करोड़ हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एमडी बनकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेज 1.96 करोड़ हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर 1.96 करोड़ रुपये हड़प लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिरों ने रकम को तुरंत कई बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया जिससे उसकी ट्रैकिंग मुश्किल हो गई। सेक्टर-17 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता संजीव अग्रवाल के मुताबिक 15 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:12 बजे मनीमाजरा एनएसी की एक कंपनी की अकाउंट्स ऑफिसर को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए। ठग ने एमडी की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर भरोसा पैदा किया और एक बैंक खाते की डिटेल भेजते हुए अर्जेंट पेमेंट का दबाव बनाया।
जल्दबाजी में अकाउंट्स ऑफिसर ने करीब 10:45 बजे एनईएफटी के जरिये 1.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब एमडी से पुष्टि की गई तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। तब तक ठग रकम को कई खातों में घुमा चुके थे जिससे तुरंत कार्रवाई कर पैसे फ्रीज कराना संभव नहीं हो सका।