{"_id":"f15344874aadc7322c0c235b553a2948","slug":"poonam-dhillon-campaign-in-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम ढिल्लों ने जेटली के लिए घर-घर मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम ढिल्लों ने जेटली के लिए घर-घर मांगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली के पक्ष में वोट मांगने के लिए वीरवार को अभिनेत्री पूनम ढिल्लों अमृतसर पहुंचीं। उन्होंने घर-घर जाकर जेतली के हक में वोट मांगे।
विज्ञापन
फुल्ला वाले चौक में पूनम ढिल्लों ने हर घर का दरवाजा खटखटाया और लोगों से अपील की कि वे अरुण जेतली के हक में वोट डालें। अरुण जेटली शहर को अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर ले आएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले पूनम ढिल्लों ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वे खुद अपनी मर्जी से अरुण जेटली के लिए प्रचार करने पहुंचीं। जेतली बहुत ईमानदार और समझदार हैं और उनके विचारों व व्यक्तित्व से प्रभावित हैं। वे जेटली को 25 साल से जानती हैं इसीलिए ऐसे नेक दिल इंसान को वोट डालकर जिताएं और अमृतसर के तरक्की की राह पर ले जाएं।
विज्ञापन