{"_id":"580b99684f1c1bf36e705882","slug":"polythene-bags-panchkula-municipal-invoice-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: हाथ में दिखा पॉलिथीन तो कटेगा चालान, वो भी महंगा वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: हाथ में दिखा पॉलिथीन तो कटेगा चालान, वो भी महंगा वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन दिखा तो होगा चालान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आम उपभोक्ताओं को पॉलिथीन में सामान ले जाना महंगा पड़ सकता है। जो भी पॉलिथीन में सामान ले जाता पाया गया उसका व्यक्तिगत पांच सौ रुपये तक चालान किया जा सकता है। पंचकूला नगर निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है और जल्द ही व्यक्तिगत रूप से पालिथीन का उपयोग करने वालों का चालान काटने की शुरुआत हो जाएगी।
पंचकूला में अब तक डेढ़ माह के दौरान पालिथीन के स्टाकिस्टों का चालान कर एक टन से ज्यादा में पॉलिथीन बरामद किया जा चुका है। इसमें पंचकूला के कई एरिया से पॉलिथीन स्टाकिस्टों का पच्चीस हजार रुपये तक चालान किया जा चुका है।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पंचकूला में पॉलीथीन बैग का उपयोग बंद करवाने के लिए अब पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के भी चालान काटे जाएंगे। इसके तहत पांच सौ रुपये तक का चालान किया जा सकता है। दीवाली पर नगर निगम ने दो टीमें गठित की हैं। एक टीम सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मार्केट्स का चक्कर लगाती हैं और दूसरी टीम दो बजे दोपहर से रात दस बजे तक मार्केट्स पर नजर रखती हैं।
विज्ञापन
हमारा उद्देश्य पंचकूला में पॉलिथीन का उपयोग एकदम खत्म है। हमने तीन चरण में काम किया है। जिसके तहत स्टाकिस्टों, दुकानदारों के चालान किए गए हैं। अब पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के चालान काटने की भी तैयारी है। हमारा उद्देश्य है कि लोग खुद दुकानदारों से पॉलिथीन में सामान न लें। -ओपी सिहाग, ईओ, नगर निगम पंचकूला