{"_id":"5e6a97028ebc3ea4e2267989","slug":"polytechnic-engineering-girl-students-will-get-special-bus-service-in-five-districts-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पांच जिलों में पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग छात्राओं को मिलेगी विशेष बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः पांच जिलों में पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग छात्राओं को मिलेगी विशेष बस सेवा
Fri, 13 Mar 2020 09:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Anil vij
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बहुतकनीकी संस्थानों व इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ने वला लड़कियों को विशेष बसों की सुविधा दी जाएगी। पहले चरण में यह सुविधा पांच जिलों में छात्राओं को दी जाएगी। हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की लड़कियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए आसान यातायात की सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी सरकार कृत संकल्प हैं।
इसी उद्देश्य से प्रदेश के पांच जिलों के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, राजकीय सहायता प्राप्त बहुतकनीकी संस्थान और राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए पहले चरण में प्रदेश के पांच जिलों अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर के 17 मार्गों पर 21 विशेष बसे लड़कियों के लिए शुरू की जाएगी और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मोरनी के तीन मार्गों के लिए मौजूदा समय में भी बदलाव किया जायेगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उन्होनें कहा कि तकनीकी पाठयक्रमों में प्रवेश लेने की इच्छुक लड़कियों को जो पहले परिवहन की समस्या से जूझना पड़ता था अब उनकों इस समस्या से निजात मिलेगी। आज के वैश्विक परिवेश में लड़कियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार प्रमुखता से और अधिक फोकस कर रही है।