फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   polling for five municipal corporation and two municipality on16 december in haryana

हरियाणा के पांच नगर निगमों में बजा चुनावी बिगुल, जानें नामांकन और मतदान की तारीख

Thu, 22 Nov 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
polling for five municipal corporation and two municipality on16 december in haryana
डेमो इमेज - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के पांच नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं में चुनावी बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने गुरुवार को चंडीगढ़ में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही निगमों व पालिकाओं की परिधि में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत एवं करनाल नगर निगम के साथ जाखल मंडी (फतेहाबाद) व पुंडरी (कैथल) नगरपालिका के चुनाव भी कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


मतदान 16 दिसंबर को होगा और नतीजे 19 दिसंबर को आएंगे। सुबह नौ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इन चुनावों में कुल 14 लाख एक हजार 157 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 7 लाख 46 हजार 126 पुरुष और 6 लाख 55 हजार 21 महिला एवं 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 24 नवंबर को रिटर्निंग अधिकारी नामांकन दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारी करेंगे। 
विज्ञापन


पहली से छह दिसंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। रविवार दो दिसंबर को उम्मीदवार पर्चा नहीं भर सकेंगे। सात दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और आठ दिसंबर को 11 से तीन बजे के बीच उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। अगर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा तो सिर्फ निर्दलीय उम्मीदवारों को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अगर एक या दो दल ही चुनाव चिह्न पर चुनावी दंगल में उतरते हैं तो उस स्थिति में भी बाकी सभी उम्मीदवारों को आयोग चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

polling for five municipal corporation and two municipality on16 december in haryana
demo pic - फोटो : PTI

16 दिसंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वोटिंग होगी। मतदान ईवीएम से होगा, मेयर पद के प्रत्याशियों के नाम के सामने गुलाबी रंग का बटन होगा, जबकि पार्षद के के नाम के सामने सफेद रंग का बटन रहेगा। एक कंट्रोलिंग यूनिट से ही दोनों ईवीएम जुड़ी होंगी, एक में मेयर व दूसरी में पार्षद का वोट पड़ेगा। अगर कहीं आवश्यकता पड़ी तो दोबारा मतदान 18 दिसंबर को होगा।

पहली बार मेयर का सीधा चुनाव
राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार नगर निगमों के मेयर का सीधा चुनाव होगा, इससे पहले चुने हुए पार्षद ही मेयर का चुनाव करते थे। कुल 136 वार्डों में 1292 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें से 14 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए, 12 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं व 14 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित किए गए हैं। 37 वार्ड केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

तीन निगमों में चेयरमैन पद ओपन, दो में आरक्षित
डॉ. दलीप सिंह ने बताया कि नगर निगम हिसार, रोहतक, यमुनानगर में मेयर पद ओपन रखा गया है, जबकि करनाल निगम में मेयर पद महिला के लिए आरक्षित है। पानीपत निगम में मेयर पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जाखल मंडी (फतेहाबाद) व पुंडरी (कैथल) नगरपालिका के प्रधान का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed