फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polling Booths, Voters, Chandigarh, Loksabha Election 2014

चंडीगढ़ में पोलिंग बूथों और वोटरों का लेखा-जोखा

Sat, 05 Apr 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Polling Booths, Voters, Chandigarh, Loksabha Election 2014
शहर के जिन मतदान केंद्रों में पिछले लोकसभा चुनावों तक वोट डालने के लिए लंबी कतारें लगती थीं, वहां इस साल सबसे कम मतदाता होंगे। कालोनी नंबर पांच के हटने से यहां के मतदाता धनास में शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन, यहां के जिन मतदाताओं ने अपने वोट स्थानांतरित नहीं कराए हैं उनके लिए मतदान केंद्र वही रहेंगे जो कि पिछले लोकसभा चुनाव में थे।
विज्ञापन


कालोनी नंबर पांच के निवासियों के लिए सेक्टर-44 और 45 में मतदान केंद्र बनते थे और यहां सुबह से शाम तक वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी होती थी। लेकिन, इस साल इन मतदान केंद्रों में भीड़ नहीं दिखेगी।
विज्ञापन


शहर में सबसे कम मतदाता सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के मतदान केंद्र नंबर 345 में होंगे। यहां सिर्फ 261 मतदाता ही वोट डालेंगे। इसी स्कूल के मतदान केंद्र 361 में 278 मतदाता ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-45 के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र 359 में 366 मतदाता होंगे। जबकि औसतन शहर में 900 से 1000 मतदाता हर मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

शहर में सबसे ज्यादा मतदाता जिन मतदान केंद्रों में होंगे उनमें इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 में सीटीयू डीएम कांपलेक्स में बने मतदान केंद्र शामिल हैं। यहां मतदान केंद्र 236 में 1610 और मतदान केंद्र 235 में 1602 मतदाता होंगे। सेक्टर-18 स्थित सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र 133 में 1576 मतदाता वोट डालेंगे।

सेक्टर-25 के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर 178 में 1550 मतदाता होंगे। धनास में भी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है।

वीआईपी सेक्टरों में एक ही मतदान केंद्र
लोकसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ के ज्यादातर सेक्टरों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन वीआईपी कहे जाने वाले सेक्टरों में एक ही मतदान केंद्र बनाया गया है। सेक्टर-1 से 4 वीआईपी सेक्टरों में आते हैं और यहां 1249 मतदाता ही हैं, लेकिन एक ही मतदान केंद्र होने से इन मतदाताओं को अपने घर से काफी दूर मतदान के लिए जाना होगा।

सेक्टर-1 से 5 के लिए मतदान केंद्र (नंबर 106) सेक्टर-3 स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के कैंटीन हाल में बनाया गया है। इससे सेक्टर-1, 2, 3 और 4 के लोगों को मतदान के लिए काफी दूर जाना पड़ेगा। सेक्टर-3 के मतदाताओं को छोड़कर बाकी के लगभग 800 मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपने घर से दूर जाना पड़ेगा।


ध्यान रहे कि इन सेक्टरों में मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों में काफी कम रहा है। सेक्टर-17 में भी कोई मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है। यहां के मतदाताओं को सेक्टर-18 में वोट डालने जाना होगा। सेक्टर-43 के निवासियों को भी सेक्टर-44 में वोट डालने जाना होगा। गांव फैदां के निवासियों को सेक्टर-48 में वोट डालने आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed