फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics on fertilizer in Ellenabad byelection

ऐलनाबाद उपचुनाव: सिरसा की खाद दक्षिण हरियाणा भेजने पर गरमाई सियासत, इनेलो ने किसानों को बांटने का लगाया आरोप

Sun, 17 Oct 2021 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 12:55 AM IST
सार

इनेलो प्रधान महासचिव व उपचुनाव में प्रत्याशी अभय चौटाला ने सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खाद के नाम पर उत्तर-दक्षिण हरियाणा के किसानों को बांट रही है।

विज्ञापन
Politics on fertilizer in Ellenabad byelection
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में डीएपी खाद पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सिरसा जिले की एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) खाद पर सियासत गरम है। ऐलनाबाद उपचुनाव के बीच इनेलो ने एसएसपी खाद को आधार बनाते हुए किसान कार्ड खेला है।

विज्ञापन


सिरसा के हिस्से की खाद दक्षिण हरियाणा के जिलों में भेजने पर इनेलो प्रधान महासचिव व उपचुनाव में प्रत्याशी अभय चौटाला ने सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खाद के नाम पर उत्तर-दक्षिण हरियाणा के किसानों को बांट रही है। चौटाला ने कहा कि सिरसा की एसएसपी खाद का 11200 मीट्रिक टन स्टॉक दक्षिण हरियाणा के जिलों में स्थानांतरित करने का निर्णय तर्कसंगत नहीं है। सरकार ऐसा निर्णय लेने के बजाय दक्षिण हरियाणा के किसानों को सीधे कंपनियों से एसएसपी खाद तुरंत उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: देशभर के एससी संगठन लामबंद, राष्ट्रीय एससी आयोग से किसान मोर्चा के नेताओं पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया और बीते शुक्रवार को सिरसा के सभी एसएसपी डीलर्स को पत्र जारी हुए। जिसमें आदेश जारी किए गए कि एसएसपी खाद सरसों की फसल के लिए उत्तम है, इसलिए सिरसा का सारा स्टॉक दक्षिण हरियाणा के पांच जिलों में तुरंत प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के जिलों की तरह सिरसा में सरसों की फसल की बहुतायत में बिजाई की जाती है। जिले का 45 फीसदी क्षेत्र सरसों का गढ़ है। अगर यहां का एसएसपी स्टॉक स्थानांतरित कर दिया जाएगा तो किसान खाद से वंचित हो जाएंगे। इससे सरसों की फसल को बेहद नुकसान पहुंचेगा। सरकार पूरे प्रदेश के किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से डीएपी और एसएसपी का स्टॉक उपलब्ध करवाए। इनेलो किसानों के साथ भेदभाव नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed