फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics intensified on suicide cases of farmers in Punjab

पंजाब में 25 दिन में 14 किसानों ने दी जान: केजरीवाल और मान पर भड़के राजा वड़िंग, कहा-किसानों को अप्रैल फूल बनाया

Mon, 25 Apr 2022 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 10:16 AM IST
सार

पंजाब में अप्रैल माह में लगभग हर रोज एक किसान ने अपनी जान दी। अब इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल के पुराने वीडियो शेयर कर मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Politics intensified on suicide cases of farmers in Punjab
सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में अप्रैल के महीने में किसानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर अब राजनीति गरमाने लगी है। विपक्ष ने सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। 25 दिनों में 14 किसानों के जान देने के मामले पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान और केजरीवाल को घेरा है। वड़िंग ने मान सरकार से सवाल किया है कि पिछले एक महीने में आप की सरकार में पंजाब के 14 किसानों ने आत्महत्या की। भगवंत मान इन 14 किसान परिवारों में से कितने परिवारों से मिले। 

विज्ञापन


उन्होंने मान के दिल्ली दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली जो बार-बार चल देते हो आप, कहीं दिल्ली का कोरोना से लड़ने वाला ‘फेल’ मॉडल यहां तो नहीं ला रहे? पांच साल ऐसे दिल्ली से सरकार चलेगी? उन्होंने कहा कि जुमलों से नहीं, नीति व नीयत से प्रदेश चलते हैं। 15 साल की सबसे कम गेहूं खरीद व 25 दिनों में 14 किसानों की आत्महत्या, क्या आप अन्नदाता को ‘आप’ को वोट देने की सजा दे रहे हैं। दिल्ली भागना कम करें, कुछ वक्त पंजाब में बिताए, समस्याएं गंभीर हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में वड़िंग ने कहा कि मिस्टर केजरीवाल, एक अप्रैल का वादा निकला अप्रैल फूल डे, कोई मुआवजा नहीं, कोई विधायक या कोई मंत्री किसानों से मिलने करने नहीं पहुंचा, आप भी चुप हैं मिस्टर पंजाब। उन्होंने आप की किसान विरोधी क्रोनोलॉजी बताई। दिल्ली सीएम की सभा में किसान आत्महत्या कर रहा था,केजरीवाल साहब भाषण देते रहे। दिल्ली सरकार ने मोदी जी का काला कृषि कानून पारित किया था। पंजाब आप सरकार ने 2000 किसानों को हथकड़ी पहनाने का आदेश दिया। पंजाब सरकार के एक महीने में 14 किसानों की आत्महत्या। 

वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने भी इस मसले पर अरविंद केजरीवाल को घेरा। ट्वीट कर सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी नींद से बाहर आओ। आपने अपने वादों से मुकरकर पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। हर दूसरे दिन एक आत्महत्या हो रही है। पंजाब आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए महज एक कदम था। हिमाचल प्रदेश में आप बेफिक्र होकर चुनावी मोड में हैं।

 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलना कब बंद करेंगे। एक जिले में 7 किसानों ने की आत्महत्या, 28 जिलों में किसानों की दुर्दशा की कल्पना कीजिए। क्या आपने एक परिवार से भी मुलाकात की। पंजाब के लिए अब आपकी जिम्मेदारी और चिंता कहां है? किसानों को मुआवजे का वादा कहां?  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed