{"_id":"62243d73ecc9fd670118e8f9","slug":"politics-intensified-after-posting-of-ut-cadre-officer-on-post-of-citco-md","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सिटको के एमडी को लेकर गरमाई सियासत, भड़के सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस ने केंद्र के आगे किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सिटको के एमडी को लेकर गरमाई सियासत, भड़के सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस ने केंद्र के आगे किया आत्मसमर्पण
Sun, 06 Mar 2022 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:20 AM IST
सार
यूटी प्रशासन ने सिटको की एमडी व पंजाब कैडर की आईएएस जसविंदर कौर को वापस उनके मूल कैडर में भेज दिया है। इस पद को भरने के लिए प्रशासन ने पंजाब से कई बार अधिकारियों के नाम मांगे गए, लेकिन पंजाब ने नहीं भेजे।
विज्ञापन
सुखबीर बादल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) के एमडी पद पर यूटी कैडर के अधिकारी की तैनाती से पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि वह पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी को सिटको एमडी के रूप में बदलने और यूटी कैडर अधिकारी के पद को भरने के चंडीगढ़ यूटी के फैसले का कड़ा विरोध करते हैं। पंजाब में कांग्रेस सरकार ने इस पद को भरने के लिए सूबे के अधिकारियों के नाम तक नहीं भेजे। कांग्रेस हमेशा केंद्र के साथ पंजाब के हितों को आत्मसमर्पण करने की साजिश रचती है और बाद में जानबूझकर समय पर कार्रवाई करने से इनकार करते हुए विरोध का नाटक करती है।
विज्ञापन
बता दें कि यूटी प्रशासन ने सिटको की एमडी व पंजाब कैडर की आईएएस जसविंदर कौर को वापस उनके मूल कैडर में भेज दिया है। इस पद को भरने के लिए प्रशासन ने पंजाब से कई बार अधिकारियों के नाम मांगे गए, लेकिन पंजाब ने नहीं भेजे। जसविंदर कौर को पद मुक्त करते ही शुक्रवार को पंजाब कैडर के लिए आरक्षित, इस पद की जिम्मेदारी यूटी कैडर की आईएएस पूर्वा गर्ग को दे दी गई।
विज्ञापन