पटियाला जेल अधीक्षक की तैनाती पर हंगामा: कांग्रेस ने बताया बादल परिवार का करीबी, केजरीवाल व सीएम मान से मांगा जवाब
पंजाब यूथ कांग्रेस ने भी आप सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि इस फैसले से सुखबीर और मान की दोस्ती का खुलासा हो चुका है। पंजाब के लोग जान चुके हैं दोनों के बीच गुप्त समझौता हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला जेल में बादल परिवार के करीबी सुच्चा सिंह को अधीक्षक बनाए जाने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व खेल मंत्री परगट सिंह ने सवाल खड़े करते हुए इस मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवाब मांगा है। युवा कांग्रेस ने भी आप पर हमला करते हुए जेल अधीक्षक को बादल परिवार का करीबी बताया और मुख्यमंत्री मान व शिअद प्रधान सुखबीर बादल की दोस्ती का खुलासा होने का आरोप लगाया है।
ड्रग्स मामले में शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पटियाला जेल में बंद हैं। मजीठिया को जेल में वीआईपी सुविधाएं देने के आरोप में हाल ही में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने जेल अधीक्षक के पद पर तैनात शिवराज सिंह का तबादला कर दिया था। इसके बाद अब नए जेल अधीक्षक के पद पर बादल परिवार के करीबी कहे जाने वाले सुच्चा सिंह की तैनाती कर दी गई है, जिसके बाद राज्य में सियासत शुरू हो गई है।
पूर्व खेल मंत्री और कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने ट्वीट कर जेल अधीक्षक की तैनाती पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि सुखबीर बादल के करीबी सुच्चा सिंह को जेल अधीक्षक क्यों लगाया है? क्या यही बदलाव है जिसको पंजाब के लोग चाहते थे। पंजाब यूथ कांग्रेस ने भी आप सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि इस फैसले से सुखबीर और मान की दोस्ती का खुलासा हो चुका है। पंजाब के लोग जान चुके हैं दोनों के बीच गुप्त समझौता हो गया है।
एक मार्च को सुच्चा सिंह से मिले थे सुखबीर
पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने शिअद प्रधान सुखबीर बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर गए थे। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक सुच्चा सिंह के घर रुककर मुलाकात की थी। सुच्चा सिंह ने भी बादल परिवार से नजदीकियों को स्वीकार किया है। उनका कहना है कि जेल बंदियों से मुलाकात का उन्हे अधिकार है।
आरोपों पर सुच्चा सिंह बोले-मैं तो ड्यूटी करने आया हूं
सेंट्रल जेल के नए अधीक्षक सुच्चा सिंह ने सियासत में उठ रहे सवालों का सीधा कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी ड्यूटी करने आए हैं। पटियाला जेल में सुधार के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। बताया जा रहा है एक मार्च को सुखबीर बादल जब पटियाला जेल में बंद विक्रम सिंह मजीठिया से मिलने अपनी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर के साथ आए थे, उसके बाद वह उस समय चीफ वेलफेयर अफसर रहे सुच्चा सिंह के घर पर गए थे। इसकी एक तस्वीर भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में अब आप सरकार पर अंगुली उठ रही है कि उन्होंने शिवराज सिंह को हटाकर सुच्चा सिंह को लगाया तो किस आधार पर।
नए जेल अधीक्षक के पद पर विभागीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद तैनाती की गई है। इससे ज्यादा उन्हे कोई जानकारी नहीं है। पीके सिन्हा, एडीजीपी (जेल) पंजाब