{"_id":"66155e52e3f076cf2c02eb5a","slug":"politics-chief-minister-bhagwant-mann-and-rajya-sabha-mp-sanjay-singh-will-meet-arvind-kejriwal-tomorrow-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कल अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी साथ रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: कल अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी साथ रहेंगे मौजूद
Tue, 09 Apr 2024 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 08:57 PM IST
सार
भगवंत मान और संजय सिंह तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : X/@BhagwantMann
विस्तार
तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को मुलाकात करेंगे। वे उनसे तिहाड़ जेल मिलने जाएंगे। दोपहर एक बजे के करीब मुलाकात होगी। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। वह तिहाड़ जेल में हैं।
विज्ञापन
वहीं केजरीवाल को मंगलवार को हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि याचिका जमानत के लिए नहीं है।
विज्ञापन
याचिका में याचिकाकर्ता ने हिरासत को गलत बताया है। फैसला सुनाते हुए जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने याचिका को खारिज कर दिया। वहीं, आम आदमी पार्टी के सूत्रों से खबर मिल रही है कि 'आप' हाईकोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। केजरीवाल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ कल ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
विज्ञापन
यह मामला आजादी के बाद की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश- संजय सिंह
सांसद संजय सिंह ने कहा, 'मैं लगातार कह रहा हूं कि यह पूरा मामला आजादी के बाद की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है। एक गहरी साजिश के तहत बनाया गया है और इस केस के पीछे का उद्देश्य किसी घोटाले की जांच करना नहीं है। इसका उद्देश्य दिल्ली और पंजाब में भारी बहुमत से चुनी गई अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गिराना और खत्म करना है, बढ़ते को खत्म करने का प्रयास किया गया है।'
सांसद संजय सिंह ने कहा, 'आम आदमी पार्टी की प्रसिद्धि और 10 वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की उपलब्धि, क्योंकि भाजपा द्वारा किया गया शराब घोटाला 60 करोड़ रुपये का मनी ट्रेल पाया गया था, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है बीजेपी के नेताओं और अरविंद केजरीवाल जी के मामले में झूठे गवाह तैयार किए जाते हैं, बेबुनियाद आरोप लगाए जाते हैं।'