फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political waves intensified as Cabinet expansion in Haryana on the cards 

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार : सियासी हलचल तेज, मनोहर ने संघ को भी साधा

Sun, 18 Jul 2021 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Jul 2021 04:27 AM IST
सार

  • दुष्यंत के दबाव में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी
  • हरियाणा को लेकर भाजपा दिग्गजों ने दिल्ली में किया मैराथन मंथन
  • शाह, नड्डा व संतोष के बाद सीएम की संघ के वरिष्ठ नेताओं से हुई बैठक

विज्ञापन
Political waves intensified as Cabinet expansion in Haryana on the cards 
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

हरियाणा मंत्रिमंडल में बदलाव होने को है। इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री व जजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला के दबाव में मंत्रिमंडल में दो नए मंत्री बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों का पत्ता पूर्व सरकार की तरह इस बार भी कटना तय है।

विज्ञापन


हरियाणा के ताजा राजनीतिक हालात व मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा दिग्गजों ने शुक्रवार रात नई दिल्ली में मैराथन मंथन किया। केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहे। बैठक में मंत्रिमंडल फेरबदल व दो नए मंत्री बनाने का पूरा खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन


इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडेवालान स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे और संघ के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बातचीत की। संघ नेताओं के साथ भी मुख्यमंत्री ने नए मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर चर्चा की। इसमें नए मंत्रियों के नाम पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री संघ कार्यालय से रात 11 बजे के बाद निकले। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा नेतृत्व पर दबाव बनाया हुआ है कि मंत्रिमंडल में खाली दो पदों में से जजपा कोटे का एक मंत्री जल्दी बनाएं। सरकार बने दो साल पूरा होने वाले हैं। इसलिए जजपा विधायकों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। मंत्रिमंडल विस्तार वैसे भी समय की जरूरत है।

जजपा में मंत्री बनने के इच्छुक विधायक लगातार पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं। देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम सहित अनेक विधायक मंत्री पद चाह रहे हैं। अब किसकी किस्मत खुलती है और किसके अरमानों पर पानी फिरता है, यह मंत्रिमंडल विस्तार की अधिकारिक घोषणा होने पर साफ हो जाएगा।

जातीय समीकरण ध्यान में रखकर बनेगा नया मंत्रिमंडल
भाजपा कोटे से भी एक मंत्री बनना है। जिसे लेकर भी माथापच्ची हो रही है। भाजपा अपने कोटे के कुछ मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की तर्ज पर हटाकर नए चेहरों को मौका देने की भी तैयारी में है, जिसे लेकर पूरा होमवर्क किया जा रहा है। गठबंधन सरकार के पहले विस्तार व बदलाव में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी भी क्षेत्रीय क्षत्रप को नाराज नहीं करना चाहता। इसलिए सभी क्षेत्रों और जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर नया मंत्रिमंडल तैयार किया जा रहा है।


विज भी दिल्ली गए
 साथ ही किसान आंदोलन से निपटने की पुख्ता योजना बनाई जा रही है। नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है। शनिवार को हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वह भी शीर्ष नेतृत्व से जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed