फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political crisis in Haryana dushyant chautala letter to governor

Haryana: भाजपा सरकार पर संकट! कांग्रेस ने राज्यपाल से की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Thu, 09 May 2024 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 May 2024 02:21 PM IST
सार

हरियाणा की नायब सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया था और वे कांग्रेस के साथ आ गए थे। इसके बाद से विपक्ष सरकार पर अल्पमत में होने को लेकर हमलावर है। 

विज्ञापन
Political crisis in Haryana dushyant chautala letter to governor
भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल जारी है। तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है,, हालांकि भाजपा इससे इनकार कर रही है। 
विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस विधायक दल ने भी राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार बहुमत खो चुकी है। उनकी  राज्यपाल से मांग है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और जल्द चुनाव करवाए जाएं।  
विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखा और विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल द्वारा सरकार  बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। चौटाला ने अपने पत्र में लिखा कि दो विधायकों की स्थिति के बाद सदन की संख्या 88 है। बीजेपी के पास 40 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 30 ,जेजेपी के 10, निर्दलीय 6 ,हलोपा और इनेलो के पास 1-1 है। तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापिस लिया है। ऐसे में सरकार के पास विश्वास मत नहीं रहा इसलिए विधानसभा का सत्र बुलाकर सरकार फ्लोर टेस्ट पास करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed