{"_id":"663c8df9c1cc3d73000dbb0c","slug":"political-crisis-in-haryana-dushyant-chautala-letter-to-governor-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा सरकार पर संकट! कांग्रेस ने राज्यपाल से की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा सरकार पर संकट! कांग्रेस ने राज्यपाल से की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
Thu, 09 May 2024 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 02:21 PM IST
सार
हरियाणा की नायब सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया था और वे कांग्रेस के साथ आ गए थे। इसके बाद से विपक्ष सरकार पर अल्पमत में होने को लेकर हमलावर है।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल जारी है। तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है,, हालांकि भाजपा इससे इनकार कर रही है।
इसी बीच कांग्रेस विधायक दल ने भी राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार बहुमत खो चुकी है। उनकी राज्यपाल से मांग है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और जल्द चुनाव करवाए जाएं।
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखा और विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल द्वारा सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। चौटाला ने अपने पत्र में लिखा कि दो विधायकों की स्थिति के बाद सदन की संख्या 88 है। बीजेपी के पास 40 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 30 ,जेजेपी के 10, निर्दलीय 6 ,हलोपा और इनेलो के पास 1-1 है। तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापिस लिया है। ऐसे में सरकार के पास विश्वास मत नहीं रहा इसलिए विधानसभा का सत्र बुलाकर सरकार फ्लोर टेस्ट पास करे।