फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protest against onion rates

चंडीगढ़ः प्याज के दाम आसमान पर, कांग्रेसियों ने माला पहनकर पीएम मोदी की सरकार को कोसा

Mon, 02 Dec 2019 03:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Dec 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against onion rates
विरोध प्रदर्शन करके कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-26 की मंडी में रविवार को कांग्रेसियों ने बढ़ती प्याज और दूसरी चीजों की कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ प्याज की मालाएं पहनकर रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्याज, लहसुन, अदरक आदि चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और सीनियर कांग्रेस के नेताओं के नेतृत्व में रोष यह धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेसियों ने गले में प्याज, लहसुन और अदरक की मालाएं डालकर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते थे। वे कहते थे कि महंगाई कम कर देंगे, जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों को जेलों में डालेंगे। लेकिन आज बहुत सी जरूरत की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। केंद्र सरकार बढ़ रही कीमतों पर रोकने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के काम-काज के तरीकों की भी प्रदीप छाबड़ा ने आलोचना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने सांसद खेर को इसलिए चुना था कि वो महिला होने के नाते महिलाओं के हकों की लड़ाई लड़ेंगी। लेकिन चुनाव जीतने के बाद से वो चंडीगढ़ से गायब रहती हैं। आज महिलाओं की रसोई में प्याज, लहसुन अदरक की भारी कीमतों ने जायका बिगड़ दिया है। किरण खेर महिला होने के नाते अगर महिलाओं के दर्द को नहीं समझ सकती तो उन्हें इस पद पर रहने का कोई हक कतई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि खाने में प्याज के इस्तेमाल की रोजाना जरूरत है। चाहे कोई अमीर हो या गरीब, इसका सभी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लगता है कि मोदी सरकार ने गरीबों को भूखा मारने की कसम खा ली है। मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से पहले प्याज की हल्की कीमत बढ़ने पर भी लॉकर में रखने की और सिर्फ सूंघने का तंज कसने वाले आज इनकी बढ़ी भारी कीमतों पर चुप्पी साधे हुए हैं।


महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दिपा दुबे ने कहा कि मोदी सरकार अगर बढ़ी कीमतों पर लगाम नहीं लगाती तो महिला कांग्रेस सांसद किरण खेर के घर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed