{"_id":"663f016340c7bf96fd0dc89a","slug":"political-campaign-picked-up-speed-in-punjab-for-loksabha-election-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Loksabha Election: नामांकन शुरू होते ही प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, अब स्टार वॉर पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Loksabha Election: नामांकन शुरू होते ही प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, अब स्टार वॉर पर नजर
Sat, 11 May 2024 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 12:56 PM IST
सार
पंजाब में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता प्रचार के लिए आएंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, जबकि आप से केजरीवाल व संजय सिंह जैसे नेता भी जल्द पंजाब आएंगे। इन सभी की रैलियों का शेड्यूल फाइनल हो रहा है।
विज्ञापन
पंजाब में तेज होगा प्रचार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार ने एक दम रफ्तार पकड़ ली है। विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं ने चुनाव दंगल के उतरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर चुनावी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
चुनावी माहौल भी बदलना शुरू हो गया है। अंतिम चरण में मतदान होने के कारण पंजाब में अब तक प्रचार धीमा ही चल रहा था, लेकिन बड़े नेताओं के आते ही इसमें तेजी आई है। आने वाले समय में भी नेताओं के दौरे तय होने लगे हैं। जैसे-जैसे मतदान के चरण बीतते जाएंगे, पंजाब में नेताओं का जमावड़ा बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
पहले चुनावी मीटिंगों और रैलियां में आम लोगों की शमूलियत भी काफी कम थी। अब लोगों की संख्या धीरे-धीरे बड़े बढ़ने लगी है। भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. एस जयशंकर शुक्रवार को अमृतसर पहुंचे थे। जयशंकर ने बुद्धिजीवियों और अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ बैठकें करके चुनाव प्रचार अभियान को गति दी है। चंडीगढ़ में भाजपा नेता संजय टंडन के नामांकन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे। लुधियाना में भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू के नामांकन में गुजरात के पूर्व सीएम और भाजपा के पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने शिरकत की।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती नवांशहर में रैली करेंगी। सभी पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को अभी से रैलियों की तैयारी में जुटने के लिए कह दिया है।
शिअद का प्रचार सुखबीर के भरोसे
शिरोमणि अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल दो दिन पहले ही अमृतसर में व्यापारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करने के साथ साथ अजनाला, राजासांसी और अमृतसर में रोड शो व रैलियां करके गए हैं। इन कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी पार्टी के उम्मीदवार जोशी के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है। सुखबीर बादल पूरे पंजाब में रैलियां कर रहे हैं। वह पंजाब बचाओ यात्रा के जरिये मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। शिअद का प्रचार फिलहाल सुखबीर बादल के ही भरोसे है।
केजरीवाल के जेल से बाहर आने से आप को मिलेगी धार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पंजाब में आप के प्रचार को और धार मिलेगी। अब तक भगवंत मान ही पूरा जिम्मा संभाल रहे थे। अमृतसर में आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में मुख्यमंत्री भगवंत मान शहरी इलाके में बड़ा रोड शो व चुनाव प्रचार रैलियां करके गए हैं। वह भी पूरे पंजाब में घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री मान अगले सप्ताह दोबारा धालीवाल के प्रचार अभियान को गति देने के लिए आ रहे हैं। इसी तरह आधी दर्जन के करीब केंद्रीय मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ नेता तरनजीत सिंह संधू के चुनाव प्रचार अभियान को गति देंगे। इनका एजेंडा भाजपा ने तैयार कर लिया है।
सरपंचों और पार्षदों तक की जिम्मेदारी तय
सभी राजनीतिक पार्टियों ने कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि रैलियों को सफल बनाने के लिए जी जान लगा दें। उन्हें कहा गया है कि यह लोकसभा चुनाव विधायकों, पदाधिकारियों, पार्षदों और सरपंचों, पंचों के लिए अग्नि परीक्षा है। पार्षदों और सरपंचों तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जो भी नेता इस परीक्षा से पास होगा उनको ही भविष्य में टिकट और अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यही कारण है कि अब नामांकन के साथ ही पार्टियों के वर्कर व नेता मैदान में उतर कर दिन रात चुनाव प्रचार अभियान में डट गए हैं। सभी पार्टियों ने अपने कई विधायकों को भी मैदान में उतारा है। यदि उनकी जीत होती है, तो पंजाब में अगले छह माह में विधानसभा के उपचुनाव भी होंगे। ऐसे में पार्टी के नेता अभी से टिकट को लेकर जोड़-तोड़ लगाना शुरू कर दिया है।