फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political Campaign on Social Media for Loksabha Election

Loksabha Election: चुनावी लड़ाई का बदला तरीका, अब सोशल मीडिया पर खिसका प्रचार, पोस्ट कर चला रहे सियासी बाण

Fri, 17 May 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 May 2024 01:48 PM IST
सार

पंजाब की 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव हो रहा है। पार्टियों ने सोशल मीडिया के लिए विशेष रूप से वार रूम बनाया हुआ है, जिसमें पार्टी हेडक्वार्टर पर अलग से विशेष टीमें काम कर रहीं हैं। वहीं, लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के साथ अलग से भी टीमें तैनात हैं, जहां से वह पार्टी प्रत्याशियों की हर गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करती हैं और लोगों तक उसे पहुंचाने का काम करती हैं।  

विज्ञापन
Political Campaign on Social Media for Loksabha Election
सोशल मीडिया पर प्रचार - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ता रहा है। चुनाव प्रचार में भी सोशल मीडिया अब अहम रोल अदा कर रहा है। इस कारण अब प्रचार का तरीका भी बदलता जा रहा है। पोस्टर बैनर के पुराने ढर्रे के साथ ही राजनीतिक दलों के लिए अब सोशल मीडिया भी प्रचार का बड़ा हथियार बनता जा रहा है। पंजाब में भी लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दल सोशल मीडिया के जरिए भी अलग से सियासी लड़ाई लड़ने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


सभी दलों ने 40-50 एक्सपर्ट लोगों की टीमों को सोशल मीडिया पर लगाया हुआ है। इन टीमों ने प्रचार की रणनीति बनाने, पार्टी की नीतियों लोगों तक ले जाने व सियासी हमलों का जवाब देने का जिम्मा संभाल रखा है। राजनीतिक दलों के प्रधान भी पीछे नहीं है, बल्कि सभी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब प्रधान भगवंत मान, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी सोशल मीडिया पर सियासी बाण चल रहे हैं और अपनी हर बात को प्रमुखता के साथ लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर जनसभाएं लाइव
सभी पार्टियां रैली व जनसभाएं करने पर तो ध्यान दे ही रही हैं, लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसका लाइव प्रसारण करने में लगी हुई हैं, क्योंकि इसके जरिए आसानी से लोगों तक अपनी बात पहुंचा जा सकती है। इसी तरह राजनीतिक टीका-टिप्पणी व सियासी हमलों का जवाब देने में भी इसका बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। यूट्यूब, एक्स, फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम समेत सभी सोशल साइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि सभी सभी राजनीतिक दलों की तरफ से इस काम के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। यहां तक कि कई दलों ने विशेष रूप से पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है। इन टीमों में एक्सपर्ट को शामिल किया गया है और साथ ही पार्टी पदाधिकारी भी अलग से काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिअद, आप, भाजपा व कांग्रेस ने बनाई विशेष टीमें
शिअद व कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया के लिए 40-50 लोगों की टीमें बनाई हैं, जो पार्टी हेडक्वार्टर से ऑपरेट कर रही हैं। इसी तरह हर पार्टी में प्रत्याशियों के साथ भी 3 से 5 लोगों की टीम अलग से भी काम कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने भी 60 से 70 लोगों की टीमों को काम पर लगाया हुआ है, जो सोशल मीडिया के तकरीबन हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। भाजपा की प्रदेश स्तर पर तो सोशल मीडिया पर टीमें लगाई हुई हैं, वहीं केंद्रीय स्तर पर भी टीमों ने मोर्चा संभाल रखा है, जो प्रदेश की राजनीति में नजर रखने के साथ ही राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए सक्रिय हैं। सभी दलों में ये टीमें पार्टी की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर निगाह रखती हैं कि पार्टी की छवि किसी भी तरह से धूमिल न हो। 

भगवंत मान के सर्वाधिक 1.5 मिलियन फॉलोअर्स
सोशल मीडिया में फॉलोअर्स के मामले में सभी राजनीतिक दलों के प्रधान सक्रिय हैं। एक्स पर आप पंजाब के प्रधान मुख्यमंत्री भगवंत मान के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ 79.2 हजार फॉलोअर्स, शिअद प्रधान सुखबीर बादल 4.38 लाख फॉलोअर्स और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के 3.26 लाख फॉलोअर्स हैं। 

पार्टी प्रधानों की चर्चित पोस्ट
महंगाई से तोड़ी कमर

महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम लोगों की कमर टूट गई है। पेट्रोल, सोने से लेकर हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। ये सबकुछ भाजपा के राज में हो रहा है।  -अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रधान, पंजाब कांग्रेस।

भाजपा के लिए दरवाजे बंद करें किसान

मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि जिस तरह से किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए बॉर्डर सील किए गए थे, उसी तरह दिल्ली के राजनीतिक दल भाजपा व आप के लिए किसान अपने दरवाजे बंद कर दें।  -सुखबीर बादल, प्रधान, शिअद। 

हमने देश नहीं लूटा, न ही किसी का हक मारा

हम अपनी मेहनत के साथ यहां तक पहुंचे हैं। विरोधियों की तरह हमने देश नहीं लूटा है और न ही किसी का हक मारकर आगे बढ़े हैं। आम घरों के लोगों का आगे बढ़ना ही पुरानी सियासी दलों को खरा नहीं उतर रहा है। -भगवंत मान, प्रधान, आम आदमी पार्टी पंजाब। 


मूसेवाला की हत्या बड़ी चूक

गायक मूसेवाला की हत्या सिर्फ उनकी सुरक्षा कम करने से नहीं हुई, बल्कि जिस तरह से सुरक्षा कम करने के साथ ही ऑनलाइन क्रेडिट लेने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रचार किया गया था। उस कारण उनके हत्यारों को गायक पर हमले करना का मौका मिला। यह बड़ी चूक थी।  -सुनील जाखड़, प्रधान, भाजपा पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed