{"_id":"1aa1519d34eba82ed036234b58725973","slug":"political-attack-of-deepender-hooda-on-bjp-and-amit-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पुत्र का अमित शाह पर करारा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पुत्र का अमित शाह पर करारा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि सत्ता के घमंड और चुनाव में हार के डर से बौखलाए शाह मर्यादा भूल गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम हुड्डा के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल भाजपा की सोच और घमंड का दर्शाता है। दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को समालखा हलके के जौरासी गांव में धर्मसिंह छौक्कर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
दीपेंद्र ने कहा कि कैथल में सीएम हुड्डा की हूंटिग भी भाजपा की अमर्यादित सोच की एक बानगी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की पोल अब खुल चुकी है, जिसका नतीजा हाल ही में हुए चार राज्यों के उपचुनाव में दिखाई दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा- ‘महंगा चावल और सस्ता धान, बीजेपी का है यही काम।’ उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते दस साल में धान के भाव लगातार बढ़ते रहे हैं तो इस बार क्यों नहीं बढ़े?
दीपेंद्र ने कहा कि इनेलो का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है। इनेलो राज से हर वर्ग दुखी था और उन्हें प्रदेश की राजनीति से दूर ही रखना चाहता है।
इनेलो को आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में 20 साल में दो बार चौटाला सरकार बनी। इतिहास गवाह है कि दोनों ही बार चौटाला शासन में गरीब और किसान के साथ कैसे अत्याचार हुए हैं। कभी बिजली तो कभी गन्ने के भाव को लेकर किसानों को आंदोलन करना पड़ा है।