{"_id":"5e30635f8ebc3e4b1d52d44d","slug":"police-will-remove-the-dead-body-from-the-grave-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: बेटे को मारने वाली मां पर बेटी की हत्या का भी शक, पुलिस आज कब्र से निकालेगी शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: बेटे को मारने वाली मां पर बेटी की हत्या का भी शक, पुलिस आज कब्र से निकालेगी शव
Tue, 28 Jan 2020 10:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पति से अनबन के चलते महिला द्वारा ढाई साल के बेटे को बेड के बॉक्स में बंद कर उसकी हत्या करने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। बीते 25 दिसंबर को संदिग्ध हालात में मौत के बाद दफनाई गई महिला की छह महीने की बेटी के शव को बुधवार को सेक्टर-25 के कब्र से निकलवाकर पुलिस उसका पोस्टमार्टम करवाएगी ताकि यह साफ हो सके कि बच्ची की मौत किन कारणों से हुई थी।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार आरोपी रूपा कुमारी को जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने उसका दो का रिमांड हासिल किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला बार-बार अपने बयान बदल रही है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता करेगी कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक दिव्यांशू (ढाई साल) के पिता दशरथ ने बताया कि रूपा से जुलाई वर्ष 2016 में नबडिहा स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल तक वह गांव में रही। करीब दो साल पहले ही उसे गांव से चंडीगढ़ लेकर आया था। इस दौरान उसकी बेटी कोमल हुई। बीते 25 दिसंबर 2019 को वह काम पर गया।
विज्ञापन
दोपहर को पता चला कि उसकी बेटी अचानक बेसुध हो गई है। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पोस्टमार्टम होता इसलिए यह बात उसने पुलिस से छुपा ली। बेटी की मौत किन कारणों से हुई उन्हें आजतक नहीं पता चला। पुलिस को अब शक है कि हो सकता है कि रूपा ने ही अपनी बेटी कोमल की हत्या की होगी।