{"_id":"5c27fe9fbdec22569c67c04b","slug":"police-will-remain-alert-on-the-highway-in-morning-and-evening-to-stop-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः हादसे रोकने को सुबह-शाम हाईवे पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, सीएम ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः हादसे रोकने को सुबह-शाम हाईवे पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, सीएम ने दिया आदेश
Sun, 30 Dec 2018 09:27 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
manohar lal khattar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस अब स्टेट व नेशनल हाईवे पर मुस्तैद रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से धुंध भरे मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाने के निर्देशों पर डीजीपी ने अमल शुरू करवा दिया है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए पुलिस, परिवहन और लोक निर्माण विभाग सहित सभी एजेंसियां एक साथ काम करेंगी।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को सुबह-शाम कोहरे के दौरान सुरक्षित सड़क यात्रा सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे कठिन परिस्थितियों में सावधानी से गाड़ी चलाएं। दृश्यता की कमी के साथ-साथ दुर्घटना संभावित समाधानों को तलाश कर जल्दी समाधान किया जाएगा। क्रासिंग ब्लाइंड मोड़, ब्लैक स्पॉट्स और ट्रैफिक कंजेशन प्वाइंट पर पर्याप्त ट्रैफिक ड्यूटी लगाई जाएगी। किसी भी वाहन को सड़कों पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
चौबीस घंटे सड़क यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रत्येक जिले में डीएसपी, एसीपी स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर अवरोधक लगाते समय, ट्रैफिक बैरिकेड्स का उपयोग लैशिंग लाइटों के साथ किया जाएगा। सभी यात्रियों को अपने वाहनों पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप लगाने की सलाह दी जाएगी। नशे में वाहन चलाने और ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों की जांच अधिक प्रभावी होगी।
विज्ञापन