फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Week will be celebrated on building rapport with people

तैयार रहें, पुलिस आएगी नजदीक मनाने वीक

Sun, 10 Nov 2013 11:38 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
Police Week will be celebrated on building rapport with people
अगर आप शहर की सुरक्षा, ट्रैफिक के अलावा पुलिस की कारगुजारी को लेकर अपनी बात आला अधिकारियों के सामने रखना चाहते है तो ऐसा करना आपके लिए आसान होने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग 11 से 15 नवंबर तक चंडीगढ़ पुलिस वीक मनाने जा रहा है। आईजी आरपी उपाध्याय के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और लोगों के बीच बेहतर तालमेल रखना और उनके बीच गैप खत्म करना है।
विज्ञापन


इस वीक के दौरान लोगों को कानून के प्रति आदर करना भी सिखाया जाएगा। इसे कामयाब बनाने में प्रशासन और पुलिस के सभी आला अधिकारी जुटेंगे।

ऐसे बनाएंगे लोगों से तालमेल
11 नवंबर
- सुबह 11 बजे शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ सेक्टर-29 की ट्रैफिक लाइन में बैठक। इस बैठक की अध्यक्षता एसएसपी नौनिहाल सिंह करेंगे और आईजी मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 11.30 बजे सेक्टर-17 प्लाजा में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, इस मौके पर वित्त सचिव वीके सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।
-शाम 6 बजे सेक्टर-18 के टैगोर थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, इस कार्यक्रम में प्रशासन के सलाहकार केके शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।

12 नवंबर
- सुबह 9 बजे महिलाओं की सुरक्षा पर सुखना लेक पर रैली का आयोजन, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन सत्य गोपाल मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।
- दोपहर 12 बजे पंजाब विश्वविद्यालय से लेकर सेक्टर-17, 9 और 21 में ट्रैफिक अवेयरनेस रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का फ्लैग ऑफ गृह सचिव अनिल कुमार की ओर से किया जाएगा

- दोपहर 12.30 बजे सेक्टर-26 के श्री गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर गर्ल्स में महिला सुरक्षा विषय पर नाटक का आयोजन, पीयू के वीसी अरुण कुमार ग्रोवर मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।

13 नवंबर
- दोपहर बाद सेक्टर-26 पुलिस लाइन में पुलिस स्टाफ कार्यक्रम एवं आईजीपी दरबार का आयोजन

14 नवंबर
- शाम 4 बजे आईजी के घर पर एटहोम का आयोजन, प्रशासक शिवराज पाटिल मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे

15 नवंबर
शाम को अधिकारियों की ओर शहर के अलग अलग पुलिस थानों और यूनिट में दौरा करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed