{"_id":"5f17374a8ebc3e63a341761c","slug":"police-two-shooters-kurukshetra-on-production-warrant-cia-arrested-both-shooters-chandigarh-news-pkl382118812","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र से दो शूटरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, बीते 19 जुलाई को दोनों शूटरों को सीआईए ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र से दो शूटरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, बीते 19 जुलाई को दोनों शूटरों को सीआईए ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर बीते दो जून को ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार दो शूटरों को चंडीगढ़ पुलिस अगले हफ्ते प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है।
बीते 19 जुलाई को सीआईए कुरुक्षेत्र ने दो शूटरों अमरजीत उर्फ टोपी और दविंदर चावला को गिरफ्तार किया था। ये दोनों ठेके पर फायरिंग के मामले में आरोपी है। चंडीगढ़ पुलिस को इन दोनों आरोपियों की तलाश थी। शूटर टोपी पर पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में करीब 10 मामले, जबकि दविंदर चावला पर 13 मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि बीते 2 जून को सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए थे। वारदात में ठेके पर काम करने वाले राजेश के बाजू में दो गोलियां लगी थीं, वहीं दो कारिंदों मदन व पवन को दुकान में लगे शीशा के टूटने से जख्मी हुए। ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के रिश्तेदार अंकुर नारंग भी जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद से चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच इनकी धरपकड़ के लिए पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग ठिकाने पर दबिश दे रही थी, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला था। हालांकि, बाद में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होंडा अमेज कार को यमुनानगर जगाधरी से बरामद कर शूटरों की मदद करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था।