{"_id":"62f174748adc94418b0143c3","slug":"police-took-out-tricolor-rally-with-sirens-of-vehicles-and-flag-chandigarh-news-pkl45902693","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों का सायरन बजा और झंडा लगा पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों का सायरन बजा और झंडा लगा पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन
तिरंगा रैली निकालती हुई चंडीगढ़ पुलिस।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को शहर में एक तिरंगा रैली निकाली। पुलिस ने अपनी सभी गाड़ियों पर तिरंगा लहरा और एक साथ सायरन बजाकर यह रैली निकाली। इसके लिए पुलिस की तरफ से विशेष तैयारियां की गई थीं। पीसीआर यूनिट की तरफ से यह रैली निकाली गई। इसमें 35 पीसीआर की गाड़ियां और 12 बाइक शामिल थीं।
डीएसपी दिलबाग सिंह के नेतृत्व में रॉक गार्डन से सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू होकर रैली वापस रॉक गार्डन पर साढ़े 6 बजे खत्म की गई। रैली रॉक गार्डन से हाईकोर्ट रोड से होते हुए वापस मटका चौक, किसान भवन चौक और बत्रा रोड से होते हुए सेक्टर-16 पहुंची। इसके बाद मटका चौक से होते हुए हाईकोर्ट और फिर रॉक गार्डन में जाकर खत्म हुई। पुलिस की तरफ से इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस रैली के दौरान पुलिस ने दोनों तरफ रास्ता साफ रखा ताकि किसी को ओवरटेक करने में दिक्कत न आए। रैली के दौरान पीसीआर में देशभक्ति के गीत चलाए गए।
बॉक्स
गाड़ियों में निकाली रैली को लेकर लोगों ने जताया एतराज
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग कमेंट पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन चंडीगढ़ को प्रदूषण फ्री सिटी बनाने के कोशिश में जुटा हुआ है। बावजूद इसके तिरंगा यात्रा डीजल वाली गाड़ियों से निकाली जा रही और प्रदूषण फैला रही हैं। डॉ. राहुल चक्रवर्ती ने ट्वीट के जवाब में लिखा यह यात्रा पैदल भी निकाली जा सकती थी। इससे तेल की भी बचत होती और कुछ फिजिकल एक्टिविटी भी हो जाती। वहीं डॉ. संधू ने कहा है कि अब पुलिस को भी देशभक्ति साबित करनी पड़ रही है। राजेश आहूजा ने कहा हां नौकरी भी तो करनी है। एक व्यक्ति ने कहा है कि क्या यह जरूरी था? बेफालतू की बबार्दी। गौरव कौशल ने कहा है कि साइकिल पर ऐसी यात्रा निकालते तो दोहरा संदेश जाता। तेल की बचत भी होती।
विज्ञापन
धनास और दड़वा स्कूल के बच्चों के साथ पुलिस ने निकाली रैली
सारंगपुर थाना पुलिस ने सोमवार को धनास गांव में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित कुमार धनास के सरकारी स्कूल में गए और बच्चों को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। बच्चों को झंडे वितरत किए गए। इसके बाद हाथों में झंडे लेकर पुलिस ने बच्चों के साथ रैली निकाली। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं दड़वा चौकी पुलिस ने दड़वा सरकारी स्कूल के बच्चों को तिरंगे बांटे गए। इसके अलावा बच्चों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने चौकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देशभक्ति की प्रति प्रेरित किया। इस दौरान वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।