फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police took brother and daughter to the spot, asked questions

भाई और बेटी को घटनास्थल लेकर गई पुलिस, पूछे सवाल

Wed, 10 Nov 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police took brother and daughter to the spot, asked questions
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा गोयल के हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उनके भाई दीप जॉर्ज और बेटी पारुल गोयल से पूछताछ की। करीब आधेे घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस पारुल और दीप जॉर्ज को पंजाब यूनिवर्सिटी में उनके आवास पर लेकर गई। जहां पुलिस ने उनसे कई सवाल पूछे। वहीं पुलिस मृतका के मोबाइल की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस की जांच अब सीएफएसएल रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन

पारुल गोयल से डीएसपी चरणजीत सिंह, एसएचओ रणजोत सिंह और एक महिला सब इंस्पेक्टर ने काफी देर तक मामले से जुड़े सवाल पूछे। पुलिस को इस मामले में ठोस सुबूत नहीं मिल पा रहे हैं। पुलिस ने घर केनौकर, पूर्व नौकर और माली को भी थाने बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

हत्या वाले दिन नौकरानी धोकर गई थी बर्तन
प्रोफेसर बीबी गोयल का कई महीने से सर्वेंट क्वार्टर खाली पड़ा है। घर पर कोई भी नौकर काम नहीं करता। हालांकि उनके घर बर्तन धोने एक महिला आई थी। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीएसपी राम गोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed