फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police team Who Encounter Gangster Gounder receive president police medal

पंजाबः गैंगस्टर गौंडर का एनकाउंटर करने वाली टीम के चार सदस्यों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sun, 26 Jan 2020 12:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jan 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Police team Who Encounter Gangster Gounder receive president police medal
पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस के एआईजी गुरमीत सिंह चौहान, इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह बराड़, एसआई बलविंदर सिंह और एएसआई कृपाल सिंह को बहादुरी के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, एचआरडी पंजाब की एडीजीपी शशि प्रभा द्विवेद्वी और अमृतसर में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के डीएसपी हरविंदरपाल सिंह विर्क को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए राष्टपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


इनके अलावा, 16 अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें बरनाला के एसपी (इनवेस्टीगेशन) सुखदेव सिंह विर्क, मोगा के डीएसपी सुखविंदर सिंह, लुधियाना डिवीजन नंबर 7 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह, जालंधर में सातवीं बटालियन पीएपी के एएसआई सतपाल, एडीजीपी आर्म्ड बटालियन जालंधर में तैनात एसआई मनोज कुमार सरीन, पटियाला में ईओ विंग के एएसआई गुरबेज सिंह, आईपीएस एसएस श्रीवास्तव के साथ तैनात एसआई सुरमेल सिंह, 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर के एएसआई कुलबीर चंद, एडीजीपी एसओजी व सीओडी बहादुरगढ़ के एएसआई रुपिंदर सिंह, सीआईए स्टाफ लुधियाना रुरल के एएसआई (एलआर) जनक राज, डीजीपी पी एंड आर पंजाब चंडीगढ़ में तैनात एएसआई (एलआर) अशोक कुमार, सीआईडी यूनिट चंडीगढ़ पंजाब में एएसआई (एलआर) कुलदीप कौर, फिल्लौर में तैनात इंस्पेक्टर चमकौर सिंह, इंटेलिजेंस विंग पंजाब में इंस्पेक्टर (एडहोक) हरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर (एलआर) अमरजीत सिंह चंडीगढ़ पंजाब, कमांडेंट आरटीसी पीएपी जालंधर में तैनात एएसआई रेशम सिंह को उनकी मेधावी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने वाले एआईजी गुरमीत सिंह चौहान, इंस्पेक्टर बिक्त्रस्मजीत सिंह बराड़, एसआई बलविंदर सिंह और एएसआई कृपाल सिंह की टीम ने 26 जनवरी, 2018 को राजस्थान में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर, प्रेमा लाहोरिया और उसके साथी का एनकाउंटर किया था। इस टीम का नेतृत्व एआईजी गुरमीत सिंह चौहान कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed