फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police team attacked while going to arrest accused in Ludhiana

Attack On Police: आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 10:13 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jun 2024 10:13 AM IST
सार

लुधियाना में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। दोनों को गोली लगी है।

विज्ञापन
Police team attacked while going to arrest accused in Ludhiana
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना महानगर के हैबोवाल इलाके में स्थित राम एनक्लेव में हत्या के प्रयास मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गई कमिश्नरेट पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के टांग पर गोली लगी और दोनों को काबू कर लिया गया। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी गोली चलाने की बात को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि देर रात 3:00 बजे के करीब आरोपियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली। खुद को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इस समय सिविल अस्पताल में दाखिल। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हैबोवाल थाने में कुछ दिन पहले हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने रविंद्र और सतविंदर नाम के दोनों जवानों को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सुबह कारी 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी है भोपाल की राम एनक्लेव में छिपे हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की घेरबंदी से घबराए दोनों आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी।

पुलिस ने प्लानिंग पूरी कर रखी थी और जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि एक आरोपी के बाएं पैर और दूसरे के दाएं पैर में गोली लगी है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को वहां घायल अवस्था में काबू कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed