{"_id":"6628e4ba86610d4f4307d519","slug":"police-taken-many-farmers-came-to-protest-against-bjp-candidate-hansraj-hans-into-custody-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: हंसराज हंस का रास्ता रोकने बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन उठाया, खेतों से होकर भागे, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: हंसराज हंस का रास्ता रोकने बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन उठाया, खेतों से होकर भागे, कई हिरासत में
Wed, 24 Apr 2024 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:35 PM IST
सार
भाजपा ने गायक हंसराज हंस को फरीदकोट से मैदान में उतारा है। प्रचार में जुटे हंस को लगातार किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फरीदकोट में किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट में भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस का विरोध जारी है। बुधवार को किसान हंस का रास्ता रोककर विरोध की तैयारी में बैठे थे। इसी दौरान पुलिस ने किसानों को जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती के बाद किसान और महिलाएं खेतों में दौड़ गए। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा नेताओं ने गांव अराईयांवाला कलां में एक कार्यकर्ता के घर बैठक रखी थी जिसमें हंसराज हंस को शामिल होना था। दूसरी ओर, किसानों ने सभा स्थल पर पहले से ही धरना दे रखा था। जिस रास्ते से बीजेपी नेता को गुजरना था, उसे भी ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और रास्ता खोलने के लिए कहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध का आग्रह किया लेकिन किसानों ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सख्ती के बाद जो वहां से भाग रहे थे, उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। महिलाएं और बच्चे भी पुलिस से बहस करते दिखे।
इस मौके पर किसान नेता पाल सिंह ने कहा कि हम धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती हमें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले आई। उन्होंने कहा कि हम लगातार बीजेपी नेताओं से हमारे सवालों का जवाब मांग रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे।
इस मौके पर किसान नेता पाल सिंह ने कहा कि हम धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती हमें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले आई। उन्होंने कहा कि हम लगातार बीजेपी नेताओं से हमारे सवालों का जवाब मांग रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन