फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police taken many farmers came to protest against BJP candidate hansraj hans into custody

Faridkot: हंसराज हंस का रास्ता रोकने बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन उठाया, खेतों से होकर भागे, कई हिरासत में

Wed, 24 Apr 2024 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

भाजपा ने गायक हंसराज हंस को फरीदकोट से मैदान में उतारा है। प्रचार में जुटे हंस को लगातार किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Police taken many farmers came to protest against BJP candidate hansraj hans into custody
फरीदकोट में किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट में भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस का विरोध जारी है। बुधवार को किसान हंस का रास्ता रोककर विरोध की तैयारी में बैठे थे। इसी दौरान पुलिस ने किसानों को जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती के बाद किसान और महिलाएं खेतों में दौड़ गए। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

बुधवार को भाजपा नेताओं ने गांव अराईयांवाला कलां में एक कार्यकर्ता के घर बैठक रखी थी जिसमें हंसराज हंस को शामिल होना था। दूसरी ओर, किसानों ने सभा स्थल पर पहले से ही धरना दे रखा था। जिस रास्ते से बीजेपी नेता को गुजरना था, उसे भी ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और रास्ता खोलने के लिए कहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध का आग्रह किया लेकिन किसानों ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सख्ती के बाद जो वहां से भाग रहे थे, उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। महिलाएं और बच्चे भी पुलिस से बहस करते दिखे।

इस मौके पर किसान नेता पाल सिंह ने कहा कि हम धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती हमें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले आई। उन्होंने कहा कि हम लगातार बीजेपी नेताओं से हमारे सवालों का जवाब मांग रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed