{"_id":"5ccd6bfcbdec22070518c1ea","slug":"police-released-look-out-circular-against-former-mla-sukhpal-singh-nannu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता लापता मामलाः पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के खिलाफ लुकआउट सरकुलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता लापता मामलाः पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के खिलाफ लुकआउट सरकुलर जारी
Sat, 04 May 2019 04:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 May 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर शहर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सरकुलर जारी किया है। नन्नू एक गांव की नवविवाहिता के साथ लापता हैं। नन्नू के खिलाफ थाना आरिफके पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार विवाहिता 24 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई। इस मामले में नन्नू से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद 28 अप्रैल को नन्नू भी लापता हो गया। हालांकि पुलिस ने नन्नू के खिलाफ महिला को लापता करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना आरिफके पुलिस ने 1 मई को डीएसपी को नन्नू के खिलाफ लुक आउट सरकुलर जारी करने की सिफारिश की। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को सरकुलर जारी कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले की पुष्टि डीएसपी सुरेन्द्र बांसल व थाना प्रभारी मोहित धवन ने की। इधर, नन्नू की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार की शाम कुछ कांग्रेसी थाने के सामने नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अकाली-भाजपा समर्थकों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन