फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police registered a case of kidnapping

पुलिसकर्मी पर अपहरण का केस दर्ज

Sat, 30 Aug 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 30 Aug 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। थाना समालखा के चुलकाना गांव की एक लड़की का चंडीगढ़ पुलिस के एक सिपाही ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


उक्त लड़की भी चंडीगढ़ पुलिस में ही तैनात बताई है आरोपी सिपाही करनाल के नरू खेड़ी गांव का है। थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। मामला थाना समालखा के अंतर्गत का है।

क्षेत्र के चुलकाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सिपाही रविंद्र ने उसकी लड़की का आठ जून को अपहरण कर लिया। रविंद्र करनाल के गांव नरू खेड़ी का रहने वाला है। उनको लंबे समय बाद इसका सुराग लगा और उनको कई जगह तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पर भी सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


थाना समालखा पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है और स्थानीय पुलिस भी लड़की के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना समालखा पुलिस को क्षेत्र के गांव चुलकाना के एक व्यक्ति की अपहरण की शिकायत मिली है। उसने चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही रविंद्र निवासी नरू खेड़ी करनाल पर इसके आरोप लगाए हैं। मामला आठ जून का है। थाना पुलिस ने इसमें रविंद्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed