फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police recovered weapons and IED dropped from Pakistani drone in Amritsar of Punjab

पंजाब में पाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार, हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम मिला

Tue, 10 Aug 2021 02:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 02:23 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के पहले पाकिस्तान द्वारा भारत में अस्थिरता फैलाने की पूरी कोशिश की जा रही है। आतंकियों की मदद के लिए वह सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन के माध्यम से हथियार और बम भेजने का काम कर रहा है। अमृतसर के पास के एक गांव से भी पुलिस ने टिफिन बम समेत हथियारों की बड़ी खेप बरामद की।

विज्ञापन
Police recovered weapons and IED dropped from Pakistani drone in Amritsar of Punjab
बरामद हथियार और टिफिन बम, पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव डालेके के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान में तीन किलो आरडीएक्स, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने टिफिन बम और तीन डेटोनेटर भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


डालेके के आसपास पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा इन हथियारों को गिराया गया है। ड्रोन और हथियार गिराने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पंजाब पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चला हथियारों की खेप बरामद कर देश में आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने नापाक साजिश के तहत एक ड्रोन के जरिये लोपोके थाना अंतर्गत गांव डालेके के पास हथियारों से भरा एक बैग गिरवाया। ग्रामीण अपने गांव के आसपास ड्रोन की आवाज सुनकर चौकस हो गए और गांव के सरपंच ने फोन से तुरंत जानकारी पंजाब पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरपंच ने बताया कि उनके गांव में ड्रोन जैसी आवाज आई और इसके बाद किसी बड़ी चीज के जमीन पर गिरने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया और रविवार की देर शाम करीब 6:30 बजे एक बैग मिला। हथियारों का जखीरा मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में बताया कि बरामद बैग के अंदर सात पैकेट मिले हैं। गुलाबी रंग के पैकेट में आरडीएक्स मिला। इस बैग में 9 एमएम की 100 से ज्यादा कारतूस, पांच हैंड ग्रेनेड और तीन डेटोनेटर भी बरामद हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सोमवार शाम तीन बजे तक सभी बम को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिफ्यूज कर दिया गया था, जबकि समाचार लिखे जाने तक सीमा पर बीएसएफ और पुलिस का तलाशी अभियान लगातार जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed