फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Raid for Prisoners Run Away from Amritsar Central Jail

अमृतसर जेल ब्रेक: फरार कैदियों की तलाश में कई जगहों पर छापा, परिवार वालों से भी पूछताछ

Tue, 04 Feb 2020 10:56 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Feb 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Police Raid for Prisoners Run Away from Amritsar Central Jail
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब की सबसे सुरक्षित मानी जानी वाली अमृतसर केंद्रीय जेल से भागने वाले तीन कैदियों की तलाश में सोमवार को पुलिस ने अमृतसर और तरनतारन में कई जगह छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इनके परिवार वालों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भागने वाले कैदियों में विशाल (22) आरा कालोनी, मजीठा रोड अमृतसर का रहने वाला है जबकि गुरप्रीत (34) और जरनैल (25) चंडीगढ़ रोड खडूर साहिब, तरनतारन के रहने वाले हैं। ये दोनों भाई हैं।
विज्ञापन


एडीजी जेल परवीन कुमार सिन्हा के मुताबिक शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये तीनों करीब 15 दिन से दीवार तोड़ने में लगे हुए थे। इसके लिए उन्होंने एक सरिये का इस्तेमाल किया और धीरे-धीरे रोज ईंटें निकालते रहे। रात में दीवार से एक-एक कर ईंटें निकालते थे और सुबह होने पर वे ईंटों को पहली की तरह दीवार में ही लगा देते थे। इसके बाद वे रजाई के लिहाफ की मदद से दो दीवारें फांद गए। जेल के सभी हिस्सों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता का कहना है कि वे टावर नंबर-10 के पास एक पॉइंट से जेल परिसर से भाग गए। यह हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं था। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाहरी मदद मिलने का कोई सबूत नहीं है। ऐसा लगता है कि बैरक नंबर-7 के अहाता नंबर 2 में 61 कैदियों में से तीनों ने ही भागने की योजना बनाई। 2700 कैदियों की इस जेल में इस समय 3200 कैदी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं जेल के अंदर से तो नहीं की गई मदद, जांच जारी
कैदियों के भागने के बाद लापरवाही के आरोप में सात पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं इनके भागने में जेल के अंदर किसी ने मदद तो नहीं की। सस्पेंड होने वाले मुलाजिमों में असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट ज्ञान सिंह, पुरुषोत्तम लाल, सुभेग सिंह, कुलवंत सिंह, वार्डन धीर सिंह, शमशेर सिंह और होम गार्ड कश्मीर सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed