फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police presented challan in another case against the accused in Neha Ahlawat murder case.

Chandigarh News: नेहा अहलावत हत्याकांड के आरोपी पर एक और मामले में पुलिस ने पेश किया चालान

Tue, 06 Aug 2024 06:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Police presented challan in another case against the accused in Neha Ahlawat murder case.
चंडीगढ़। नेहा अहलावत हत्याकांड के आरोपी सीरियल किलर मोनू कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एक और हत्या के मामले में जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है।
विज्ञापन

मोनू को पुलिस ने 14 साल तक चली जांच के बाद तीन महीने पहले गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने नेहा अहलावत हत्याकांड के अलावा दो और हत्या के मामले कबूल किए। उसके खिलाफ तीन केस दर्ज किए गए। बीते सप्ताह दो मामलों में पुलिस पहले ही चालान पेश कर चुकी है। तीसरे मामले में भी नौ अगस्त से सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जनवरी 2022 को मलोया थाना पुलिस को एक महिला का शव बरामद हुआ था। उसके साथ भी दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा इसी साल मलोया के पास एक महिला का शव मिला था। आरोप है कि उसकी हत्या भी मोनू ने ही की थी। मोनू डड्डूमाजरा के पास शाहपुर काॅलोनी का रहने वाला है और पेशे से ऑॅटो चालक है। पुलिस को कई साल से उसकी तलाश थी। पुलिस नेहा अहलावत हत्याकांड की फाइल बंद कर चुकी थी लेकिन जांच जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed