फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police picked up the belongings of Baba Labh Singh, Tikait angry

पुलिस ने बाबा लाभ सिंह का सामान उठाने पर भड़के टिकैत, जानिए उन्होंने क्या कहा

Tue, 07 Dec 2021 09:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Police picked up the belongings of Baba Labh Singh, Tikait angry
चंडीगढ़। मटका चौक पर किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे बाबा लाभ सिंह का सामान पुलिस की ओर से उठाने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा। फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि जब्त किया गया सामान फौरन लौटाया जाए नहीं तो हमारे लिए मटका चौक दूर नहीं है। टिकैत के तेवर देख पुलिस मंगलवार दोपहर तीन बजे से पहले ही मटका चौक से उठाई कुर्सियां और स्टूल लौटा गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात मटका चौक पर लगे बाबा लाभ सिंह के टेंट से पुलिस ने पांच कुर्सियां, दो स्टूल के अलावा लाइटें और ग्रीन जाली उठा ली थी। इसकी जानकारी मिलते ही किसान समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने थाना घेराव की योजना बनाई। यह सूचना मिलते ही राकेश टिकैत फेसबुक पर लाइव हुए और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज का एक बड़ा मामला चंडीगढ़ का है। बाबा लाभ सिंह मटका चौक पर बैठे हैं। वहां का चौकी प्रभारी कभी टेंट, कभी कुर्सी और कभी कुछ और सामान उठाकर ले जाता है। यदि वहां से टेंट हटाने की कोशिश हुई तो आंदोलन तेज होगा। कहीं ऐसा न हो कि सब जगह का टेंट हट जाए और मटका चौक का टेंट चार दिन बाद हटे। इसे ऐतिहासिक न बनने दें। मटका चौक से उठाया सामान दोपहर तीन बजे तक लौटा दें। पंगेबाजी कोई न ले।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने चंडीगढ़ में किसान समर्थकों पर दर्ज मुकदमे हैं, उनकी सूची बनाई जाए। पूरे देश में दर्ज मुकदमे वापस होंगे। चाहे वह पंजाब हो या हरियाणा।
शाम को किसान एकता चंडीगढ़ के नेता सतनाम सिंह टंडा ने बताया कि टिकैत की चेतावनी को देखते हुए पुलिस बाबा लाभ सिंह का सामान लौटा गई है। टिकैत ने तीन बजे तक का समय दिया था। उससे पहले ही पुलिस ने सामान वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed