Alert in Punjab: सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी, रेत से भरी बोरियां रखकर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
आतंकियों ने पंजाब के सरकारी दफ्तरों को उड़ाने की धमकियां दी हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इनपुट के आधार पर सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में पंजाब के इंटेलीजेंस ब्यूरो में कुछ समय पहले हुए बम ब्लास्ट के बाद अब पंजाब में सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पंजाब में कौन से स्थान पर किस बिल्डिंग को उड़ाया जाएगा। ऐसे इनपुट और धमकियां मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर के दफ्तर सहित सभी थानों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीपी दफ्तर के बाहर रेत से भरी बोरियों के मोर्चों बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर गाड़ी को चेक कर सीपी दफ्तर के अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है। इसके अलावा हर व्यक्ति का पहचान पत्र देखा जा रहा है।
पंजाब के दीनानगर में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के हर सरकारी दफ्तर के साथ हर पुलिस थानों और चौकियों के बाहर रेत की बोरियों के बैरिकेड्स बनाकर हथियारों से लैस मुलाजिमों की तैनाती कर दी थी। कुछ समय बाद सब पहले जैसा हो गया। इसके बाद मई में मोहाली स्थित पंजाब के इंटेलीजेंस ब्यूरो में राकेट लांचर से हमला कर दिया गया। जिससे पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग पर कई सवाल खड़े हुए। अब एक बार फिर आतंकियों ने पंजाब के सरकारी दफ्तरों को उड़ाने की धमकियां दी हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इनपुट के आधार पर सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है।
क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि यह स्पेसिफिक धमकी नहीं है। इंटेलीजेंस ब्यूरो पर जो अटैक हुआ था, उसके बाद जरनल अलर्ट था। सभी सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश थे। पुलिस इमारतों पर अटैक रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। यह पुलिस कमिश्नर दफ्तर, सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के साथ साथ सभी थानों और चौकियों में भी अलर्ट कर दिया गया है।