फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police found a drone near ravi river in Pathankot of punjab

पठानकोट में पेड़ में फंसा ड्रोन, लाल और नीला इंडिकेटर देख लोगों के उड़े होश...ये सच्चाई आई सामने

Thu, 06 Dec 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट( पंजाब) Updated Thu, 06 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Police found a drone near ravi river in Pathankot of punjab
पुलिस कब्जे में ड्रोन

पठानकोट में पेड़ में फंसे ड्रोन को देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। रावी नदी की ओर से उड़कर आया ड्रोन शाहपुर कंडी के दशहरा मैदान में पेड़ पर अटक गया और अचानक इंडिकेटर चलने लगे तो सैर कर रहे लोगों को ध्यान उस पर पड़ा। शक होने के चलते लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एसएचओ दलविंदर शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मचारियों से पेड़ पर अटका डिवाइस उतरवाया। जांच करने पर डिवाइस खिलौना ड्रोन निकला। 

विज्ञापन


मंगलवार रात लगभग 10 बजे लोगों ने रावी दरिया की ओर से आती हुई कोई चमचमाती हुई चीज देखी। जब वह टी-2 कॉलोनी के निकट दशहरा ग्राउंड के पास एक पेड़ पर अटकी तो उसमें से निकलती लाल और नीली लाइटों से लोग डर गए। लोगों ने इसकी सूचना थाना शाहपुर कंडी पुलिस को दी। थाना शाहपुर कंडी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


माधोपुर में इनोवा छीनने सहित संदिग्ध दिखने की सूचनाओं के बाद से शाहपुर कंडी बांध को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिस जगह ड्रोन मिला वहां आसपास डैम के अफसरों के क्वार्टर हैं, जिसके चलते लोगों में भय था। एसएचओ दलविंदर ने कहा कि ड्रोन पुलिस के कब्जे में हैं, संभावित यह खिलौना है, इसके मालिक की खोज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed