{"_id":"5de807018ebc3e548730ea3e","slug":"police-filed-case-against-a-person-of-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाने की शूटिंग और प्रमोशन की हुई बात, युवक से लाखों रुपये लिए, फिर दुबई में छोड़ आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाने की शूटिंग और प्रमोशन की हुई बात, युवक से लाखों रुपये लिए, फिर दुबई में छोड़ आए
Thu, 05 Dec 2019 12:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गाने की शूटिंग और इसकी प्रमोशन के लिए मोहाली के एक व्यक्ति ने पटियाला के एक युवक से लाखों रुपये ले लिए। बाद में युवक को शूटिंग के लिए दुबई ले गया और फिर छोड़ आया। पैसे वापस मांगने पर नहीं दिए। इस मामले के करीब एक साल बाद जांच पूरी होने पर पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गौरव शर्मा निवासी गांव भममड़ा ने थाना जुल्कां पुलिस पास शिकायत की थी कि वह मोहाली की एक एकेडमी में एक्टिंग, गीतकारी बगैरा की ट्रेनिंग लेने को दाखिला लिया था। वहां उसके एक दोस्त ने आरोपी हरमन सिंह निवासी मोहाली से मिलवाया। आरोपी ने गौरव को कहा कि वह कम रेट पर उसका गाना तैयार करा देगा।
विज्ञापन
आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15 लाख 82 हजार रुपये ले लिए। चार अक्तूबर 2018 को गाने की वीडियो बनाने के लिए अपनी टीम के साथ गौरव को आरोपी दुबई ले गया। जब गीत की शूटिंग कर रहे थे, तो पांच अक्तूबर को आरोपी उसे होटल में छोड़कर भारत वापस आ गया। जिस कारण शिकायतकर्ता गौरव का दुबई में 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्चा हो गया।
विज्ञापन
आरोपी ने केवल पांच लाख 36 हजार रुपये ही शूटिंग पर खर्च किए थे। बाकी 10 लाख 46 हजार रुपये गाने की प्रमोशन वास्ते लिए थे। आरोपी ने बाद में न तो गौरव के गाने की चैनलों, सोशल साइटों पर प्रमोशन की और न ही पैसे वापस किए।