फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Deptt will Connect to People on Whatsapp

Whatsapp पर लोगों से जुड़ेगी पुलिस

Wed, 15 Oct 2014 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 15 Oct 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
Police Deptt will Connect to People on Whatsapp

शहर के लोगों को अब ट्रैफिक जाम, रोड बंद, रूट प्लान समेत इस तरह की अन्य जानकारियां फोन पर ही आसानी से मिल जाएंगी। यह संभव होगा जिला पुलिस की नई पहल से।

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक व्हॉट्स एप ग्रुप बनाने की दिशा में काम शुरू किया है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो आने वाले दिनों में ग्रुप शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के थिंक टैंक ने लोगों में बढ़ते स्मार्ट मोबाइल फोन के प्रयोग के चलते इस दिशा में काम किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस सिस्टम से वह सीधे लोगों से जुड़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लोग आसानी से सारी जानकारी हासिल कर पाएंगे। इस सिस्टम के प्रयोग से अपराधियों को भी पकड़ने में तेजी आएगी।

साथ ही पुलिस कोई भी आपात मैसेज कम समय में एक साथ कई लोगों तक पहुंचा पाएगी। पुलिस जनता की सुविधा के लिए जल्दी ही नंबर जारी करेगी। इस पर मैसेज भेजकर लोग इससे जुड़ पाएंगे।

सभी एसएचओ का बनाया ग्रुप  
एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने बताया कि समय के साथ पुलिस भी अपनी कार्यप्रणाली को बदलने की दिशा में काम कर रही है। जिले के पुलिस स्टेशनों के एसएचओ का एक व्हॉट्स एप ग्रुप बनाया गया है।

इसमें कोई भी लेटेस्ट जानकारी तुरंत सभी को एक साथ मिल पाती है। वहीं कई बार बड़े अपराधियों को पकड़ने में भी सफलता मिलती है। जिक्रयोग है कि इससे पहले जिला पुलिस ने 24×7 स्मार्ट एप शुरू किया था।


लेकिन, यह प्रयोग काफी सफल नहीं हो पाया था। क्योंकि उसको चलाने में थोड़ी मुश्किल आ रही थी। ऐसे में पुलिस अब जल्दी ही लोगों से जुड़ने के लिए नई योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed