{"_id":"59f413d54f1c1bf3538b9aff","slug":"police-crack-k-j-singh-murder-case-arrest-up-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजे सिंह हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, इन सवालों के जवाब अभी भी तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजे सिंह हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, इन सवालों के जवाब अभी भी तलाश रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
K J Singh murder case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर पत्रकार केजे सिंह व उसकी मां गुरचरण कौर के कत्ल के आरोपी गौरव को पुलिस ने भले ही काबू कर लिया है। लेकिन अभी तक पुलिस को आरोपी द्वारा हत्या के पीछे बताई गई कहानी गले नहीं उतर रही है।
यह बात उस समय साफ हो गई जब शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करते समय पुलिस द्वारा उसका रिमांड मांगने के लिए तीन दलीलें दी गईं। इस दौरान पुलिस की पहली दलील थी कि केजे सिंह की हत्या के पीछे का मोटिव अभी तक साफ नहीं हो पाया है। थप्पड़ मारने से कोई गुस्से में आकर कोई खून कर दे। इस बात की पड़ताल करनी है। इसी तरह केजे सिंह व उनकी मां की हत्या को अंजाम आरोपी के मुताबिक उसने अकेले ही दिया है। इस बात पर भी संशय है। पुलिस ने अदालत को दलील दी कि उन्हें रिमांड में इस चीज का पता करना है कि हत्या को अंजाम देने में उसके साथ कितने लोग शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि अभी तक पूछताछ में यह बात साफ नहीं हो पाई है। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि हत्या के बाद से केजे सिंह के घर से एलसीडी भी गायब है। लेकिन अभी तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसको भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद करना है। इस दौरान पुलिस की तरफ से असिस्टेंट डिस्ट्रिक अटार्नी रविंदर सिंह पेश हुए थे। इसके अलावा मटौर थाने के एसएचओ जरनैल समेत कई पुलिस मुलाजिम शामिल थे।

नहीं खोला मुंह, डॉक्टर को बोला पीटा है
KJ Singh murder case
सात दिन का मांगा रिमांड पांच दिन का मिला
इस दौरान पुलिस द्वारा आरोपी का सात दिन का रिमांड मांगा। पुलिस का तर्क था कि कई ऐसी चीजें हैं। जो उनके द्वारा अभी वैरीफाई की जानी है। हालांकि अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद आरोपी को पांच दिन का रिमांड पुलिस को दिया। अब आरोपी को एक नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोपी का कोई वकील नहीं हुआ पेश
आरोपी की तरफ से अभी तक अदालत में कोई भी वकील पेश नहीं हुआ है। न ही उसके पारिवारिक मेंबर अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान उसे पुलिस ने उसे ही पेश किया। वहीं, मामले की जांच चल रही है।
नहीं खोला मुंह, डॉक्टर को बोला पीटा है
जब आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो मीडिया कर्मियों ने उसे बुलाने की काफी कोशिश की। लेकिन आरोपी ने अपना मुंह तक नहीं खोला। जबकि दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि जब आरोपी को मेडिकल के लिए पुलिस अस्पताल लेकर गई थी। उस समय उसने अस्पताल में मारपीट करने की बात डॉक्टर से कही थी।