फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested the absconding theft accused from Manimajra police station in 24 hours

Chandigarh News: मनीमाजरा थाने से फरार चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Tue, 23 May 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the absconding theft accused from Manimajra police station in 24 hours
चंडीगढ़/मनीमाजरा। मनीमाजरा थाना पुलिस की कस्टडी से बीते रविवार दोपहर एक बजे फरार चोरी के आरोपी भरत (19 साल) को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने भरत को सेक्टर-26 की मंडी से दबोचने के बाद राहत की सांस ली। बता दें रविवार को पुलिस ने चोरी के महंगे मोबाइल बरामद कर आरोपी के साथ एक फोटो भी करवाई थी और बाकायदा मीडिया के लिए एक प्रेस नोट भी बनाया था। उसे ग्रुप में शेयर भी किया गया था। पुलिस अपनी वाहवाही बता पाती उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया था। इसके तुरंत बाद प्रेस नोट और फोटो को ग्रुप से डिलिट करवाया था। इस घटना में हुई फजीहत के बाद पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए टीम को दौड़ा दिया। धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के रहने वाला आरोपी भरत ऑटो चालक है। उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काबू किया गया था। मनीमाजरा के राजेश लांबा की शिकायत पर दर्ज चोरी के केस में भरत को थाना पुलिस ने बीते शनिवार को पकड़ा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि कोई अज्ञात उनके घर से बीती 17 मई की रात को कंप्यूटर टेबल पर पड़े तीन आईफोन चुरा ले गया था। 18 मई को सुबह उन्हें इसकी जानकारी लगी। इनमें 11 प्रो मैक्स, आईफोन 12 प्रो मैक्स और आईफोन 13 प्रो मैक्स शामिल थे। इनकी कीमत लाखों में थी। थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed