फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested PGI union officials

Chandigarh News: पीजीआई यूनियन के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 04:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Police arrested PGI union officials
चंडीगढ़। पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारी को पुलिस ने वीरवार की सुबह उनके घर से और ड्यूटी के दौरान पीजीआई से गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर कर्मचारी डायरेक्टर ऑफिस के बाहर एकत्र होने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आनन-फानन में कर्मचारियों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से प्रदर्शन की घोषणा के बाद वीरवार की सुबह 5 से 6 बजे के बीच कमेटी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद पीजीआई प्रशासन को कर्मचारियों द्वारा चेतावनी मिलने पर उन्हें दोपहर बाद रिहा कर दिया गया। लंच के समय प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने इसे लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीजीआई प्रबंधन कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है, जो गलत है। इसके बाद माहौल खराब हुआ तो पीजीआई प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


पीजीआई की ओर से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद अदालत ने यूनियन के चेयरमैन अश्वनी मुंजाल के कैंपस में आने पर रोक लगा दी गई है। कमेटी ने पीजीआई के निदेशक डॉ. विवेक लाल को पत्र लिखकर कहा था कि 8 फरवरी से लंच के समय कर्मचारी प्रतिदिन प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही 15 फरवरी को कमेटी के चेयरमैन अश्वनी मुंजाल गिरफ्तारी देंगे और 16 फरवरी को हड़ताल की जाएगी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कुछ पदाधिकारियों को घर और कुछ को पीजीआई से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए पदाधिकारियों में कमेटी के चेयरमैन अश्वनी मुंजाल, रिंकू भगत, श्रीपाल, राजेश चौहान शामिल थे। हिरासत में लेते वक्त उनसे कहा गया कि डीएसपी गुरमुख सिंह कुछ बात करना चाहते हैं, लेकिन इसके सूचना कर्मचारी तक पहुंचने पर स्थिति गंभीर होती देख पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed