फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested minor who carried out the theft incident Indira Colony Chandigarh

चंडीगढ़ के इंदिरा कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को पुलिस ने दबोचा

Tue, 21 Jul 2020 11:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police arrested minor who carried out the theft incident Indira Colony Chandigarh
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के एक मकान से 40 हजार नकद और सोने व चांदी के आभूषण चुराने के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा के रहने वाले 23 साल के हैप्पी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इंदिरा कालोनी की कुसुम ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उनके घर से दो मोबाइल फोन, दो गोल्ड रिंग, 2 सिल्वर नेकलेस और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगले दिन नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया था। नाबालिग आरोपी से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया था। सोमवार को थाना आईटी पार्क पुलिस को सूचना मिली की घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने दूसरे आरोपी हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक गोल्ड रिंग और एक नेकलेस बरामद कर लिया है। हैप्पी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग मामले में आईटी पार्क थाना में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed