{"_id":"5d6957638ebc3e01506ed078","slug":"police-arrested-man-who-gave-triple-talaq-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकालना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकालना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fri, 30 Aug 2019 11:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार तलाक कहकर पत्नी को घर से निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मुस्लिम वूमन प्रोटेक्शन राइट्स ऑन मैरिज एक्ट के तहत करनाल में पहला मामला दर्ज हुआ है। प्रदेश में यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि करनाल के चांद सराय धोबी घाट निवासी रुकसाना ने 29 अगस्त को शिकायत दी थी कि उसकी शादी 24 फरवरी 2019 को न्यू बहादुर चंद कॉलोनी करनाल निवासी आजम खान के साथ हुई थी। वह उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता है। 28 अगस्त की रात करीब 1.30 बजे उसके पति ने उसके साथ झगड़ा कर उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने मायके आ गई। थाना प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि जब उन्हें यह शिकायत मिली तो उन्होंने तुरंत एएसआई जितेंद्र की अध्यक्षता में टीम बनाई और आरोपी पति आजम खान को गिरफ्तार करने के लिए रवाना कर दिया। 29 अगस्त की शाम को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 30 अगस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन