फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Arrested man after 37 years, Haryana News

गर्लफ्रेंड के लिए 37 साल पहले चलाई थी गोली, 82 की उम्र में पुलिस उठा ले गई

Sun, 04 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 04 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Police Arrested man after 37 years, Haryana News
गर्लफ्रेंड के लिए 45 की उम्र में की थी फायरिंग
सीआईए फतेहाबाद ने कई सालों से फायरिंग के एक केस में फरार चल रहे एक भगोड़े को काबू किया है। आरोपी की पहचान 82 वर्षीय पंजाब के मोगा निवासी दरबारा सिंह के रूप में हुई है जो 1987 में कोर्ट से जमानत लेने के बाद से फरार चल रहा था। दरअसल दरबारा सिंह के भगोड़ा बनने की कहानी बहुत दिलचस्प है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल 1981 में पंजाब के मोगा निवासी दरबारा सिंह की एक महिला मित्र थी, जिसके साथ उसका अफेयर बताया गया था। लेकिन किसी कारणों के चलते वो महिला मित्र दरबारा को छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन


मूलत: मोगा का रहने वाला दरबारा सिंह उसके पीछे उस महिला मित्र के गांव तक पहुंच गया और जब उसे इस बात की जानकारी हुई कि उसकी महिला मित्र अब नहीं उसके पास नहीं आएगी तो उसने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिए। उस वक्त दरबारा की उम्र तकरीबन 45 साल के करीब थी। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी और...
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली स्लाइड में पढ़े...

82 साल की उम्र में गिरफ्तार

Police Arrested man after 37 years, Haryana News
...और उसको गिरफ्तार कर हिसार अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई, लेकिन जमानत मिलने के बाद से दरबारा सिंह फरार हो गया। तारीखों पर न आने पर कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद से पुलिस पछिले तीस सालों से दरबारा सिंह की तलाश में धक्के खा रही थी। 

दो-तीन दिन पहले सीआईए इंचार्ज हरबंस लाल को दरबारा सिंह की सही लोकेशन की सूचना मिली।  जिसके बाद उन्होंने एक टीम को पंजाब के मोगा में रेड डालने भेजा। सीआईए टीम ने दरबारा की लोकेशन के आधार पर उसे उसके घर से ही काबू कर लिया और सीआईए स्टेशन फतेहाबाद में ले आई। कभी 45 साल की उम्र में फायरिंग कर फरार होने वाला दरबारा अब 82 साल का बुजुर्ग हो गया, जिससे ढंग से चला भी नहीं जाता। 

फायरिंग के एक मामले में पिछले तीस सालों से फरार चल रहे दरबारा सिंह को काबू करने में कामयाबी हासिल हुई है। इसे पंजाब से गिरफ्तार किया गया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हरबंस लाल, सीआईए प्रभारी, फतेहाबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed